Skin पर बार-बार Pimple निकलने की असली वजह सिर्फ Oily Skin नहीं, जानें 5 कारण और बचाव के तरीके

Summary :

Oily Skin Care Tips: गर्मी आते ही पिंपल्स की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। पिंपल्स निकलने पर हमें लगता है कि ऐसा सिर्फ ऑयली स्किन की वजह से होता है, तो ऐसा नहीं है। चेहरे पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में शायद आपने अभी सोचा भी नहीं होगा। आज हम आपको…

Oily Skin Care Tips: गर्मी आते ही पिंपल्स की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में सिर्फ टीनेजर्स ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग इस समस्या से परेशान हैं। जब चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। पिंपल्स निकलने पर हमें लगता है कि ऐसा सिर्फ ऑयली स्किन की वजह से होता है, तो ऐसा नहीं है। चेहरे पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में शायद आपने अभी सोचा भी नहीं होगा। आज हम आपको ऐसे कारण के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Oily Skin Care Tips: इन कारणों से होते हैं पिंपल्स

1. हार्मोनल चेंजेस हैं बड़ी वजह

Oily Skin Care Tips
Oily Skin Care Tips (Source: Social Media)

जब आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने लगता है, तो इसका असर चेहरे पर दिखाई देता है। पिंपल्स भी इन्हीं में से एक है। बात करें लड़कियों कि तो जब उन्हें पीरियड्स आने वाले होते हैं, या फिर जिन महिलाओं को पीसीओडी की प्रॉब्लम है, उनके चेहरे पर एक्ने बार-बार निकलते हैं। इसके अलावा जब आप टीनेजर होते हैं, उस समय भी हार्मोन्स के बदलाव की वजह से आपको पिंपल्स हो सकते हैं।

2. गलत डाइट

Wrong Diet
Wrong Diet (Source: Social Media)

आप अपनी रोजाना की लाइफ में जिन चीज़ों का सेवन करते हैं, उनका प्रभाव भी इस समस्या का कारण बन सकता है। ज्यादा फ्राइड चीजें, जंक फूड्स, स्वीट्स या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से भी चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। अगर आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फलों और सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इसका असर भी आपके चेहरे पर दिखने लगता है।

3. स्ट्रेस भी है कारण

Stress
Stress (Source: Social Media)

आज की बिजी लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना एक आम बात हो गई है। जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो भी आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। जब आप स्ट्रेस लेते हैं, तो आपके शरीर में कुछ हार्मोन्स एक्टिव हो जाते हैं, जिसकी वजह से भी आपको ऑयली स्किन, पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम होने लगती है।

4. गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स

Skincare products
Skincare products (Source: Social Media)

हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिना-समझे किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने लगते हैं। अगर आप अपनी स्किन टाइप को देखे बिना हेवी क्रीम, ऑयली प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की प्रॉब्लम हो सकती है।

5. चेहरे की सफाई रखना

Skincare products (1)
Skincare products (Source: Social Media)

जब आपके चेहरे पर दिनभर धूल, पसीना और पॉल्यूशन जमा होता रहता है और आप इसे ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो भी आपको पिंपल्स की समस्या होती है। इसके अलावा अगर आप बिना किसी वजह के चेहरे को बार-बार छूते रहते हैं, तो पिंपल्स होने के पीछे यह भी एक मुख्य कारण है।

Also Read: Summers में इस तरह रखें अपने Foot का ख्याल! अपनाएं ये 3 Step Pedicure और Basic Care Routine

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।