Dehydration Symptoms in Summer: गर्मियों में Dehydration से बचना है बेहद आसान, यहां देखें पानी की कमी के Symptoms और Powerful Drinks

Summary :

Dehydration Symptoms in Summer: गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने और पानी की कमी से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगती है। जिससे चक्कर आना, कमजोरी लगना और गला सूखने जैसी समस्या होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में कमजोरी ही नहीं, बल्कि गर्मी में हीट स्ट्रोक,और बीपी लो जैसी समस्याएं भी होने लगती है। इस गर्मी अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स…

Dehydration Symptoms in Summer: गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा पसीना निकलने और पानी की कमी से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगती है। जिससे चक्कर आना, कमजोरी लगना और गला सूखने जैसी समस्या होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में कमजोरी ही नहीं, बल्कि गर्मी में हीट स्ट्रोक,और बीपी लो जैसी समस्याएं भी होने लगती है। इस गर्मी अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मनुष्य के शरीर का 60% हिस्सा पानी से बना होता है। इसलिए हमारे शरीर में सही मात्रा में पानी रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, body dehydration signs के बारे में और इससे बचने के लिए क्या पिएं।

Pani ki Kami ke Lakshan: शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

pani ki kami ke lakshan
pani ki kami ke lakshan (Source: social media)
  • प्यास और मुंह सूखना
  • पेशाब में बदलाव
  • त्वचा का रूखापन
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • थकान और सुस्ती
  • कब्ज और पाचन की समस्या

डिहाइड्रेशन से बचें के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

Dehydration Symptoms in Summer
Dehydration Symptoms in Summer (Source: social media)

1. नारियल पानी

गर्मियों के मौसम में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन, थकावट और मसल्स क्रैम्प्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आप रोजाना 1-2 बार नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

2. नींबू पानी

अगर आप नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती है। नींबू को हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। जिससे आप काफी ज्यादा एनर्जी महसूस करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में पानी में थोड़ा नमक, नींबू का रस और चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।

heatwave symptoms
heatwave symptoms (Source: social media)

3. तरबूज का जूस

गर्मियों में तरबूज का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मी में चाय या कॉफी की जगह तरबूज का जूस पी सकते हैं। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।

4. छाछ

छाछ को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में छाछ पीने से पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलती है। अगर आप खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन सही रहता है छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स खाने को आसानी से पचाने में मदद करता हैं। ये पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है। जिससे आप दिनभर हल्का, ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।