Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan: रक्षा बंधन लुक को पूरा करने के लिए चुनें 4 गोल्डन जरी जूती डिजाइन्स, देखें कलेक्शन

Summary :

यदि आप भी इस त्योहार अपने एथनिक लुक में शाही चमक जोड़ना चाहती हैं, तो देखें ये 4 ट्रेंडी और एलिगेंट गोल्डन जरी जूती डिजाइन्स।

रक्षा बंधन पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अगर सही फुटवियर मिल जाए, तो पूरा लुक निखर उठता है। एथनिक ड्रेसेस, साड़ी या सूट के साथ गोल्डन जरी जूती सबसे शानदार और रॉयल विकल्प मानी जाती हैं। यदि आप भी इस त्योहार अपने एथनिक लुक में शाही चमक जोड़ना चाहती हैं, तो देखें ये 4 ट्रेंडी और एलिगेंट गोल्डन जरी जूती डिजाइन्स।

Classic Hand-Embroidered Zari Jutti

Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan
Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)

अगर आप बिल्कुल पारंपरिक और रॉयल वाइब चाहती हैं, तो बारीक हाथ की कढ़ाई वाली जूती चुनें। इसमें सुनहरे धागों का काम होता है जो भारी बनारसी या सिल्क साड़ियों और अनारकली सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

Zari & Mirror Work Fusion

Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)
Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)

गोल्डन जरी की कढ़ाई के साथ अगर छोटे-छोटे शीशों का तड़का मिल जाए, तो जूती में गजब की चमक आ जाती है। यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, शरारा सेट और फ्लेयर्ड कुर्तियों के साथ सबसे ज्यादा जंचती है।

Pearl-Embellished Zari Jutti

Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)
Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)

रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए सुनहरी जरी के साथ मोती के काम वाली जूती बेहतरीन विकल्प है। यह आपके पैरों को एक सॉफ्ट, क्लासी और सोबर लुक देती है, जो पेस्टल शेड के कपड़ों के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाती है।

Minimalist Gota-Patti & Zari

Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)
Golden Zari Mojari Designs For Raksha Bandhan( Source: Social Media)

अगर आप बहुत ज्यादा भारी वर्क पसंद नहीं करतीं, तो हल्की जरी और गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली जूती चुन सकती हैं। यह पहनने में हल्की, आरामदायक और हर तरह के सिंपल से लेकर हैवी एथनिक सूट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

Also Read: Latest Footwear For Saree: सावन में साड़ी संग पेयर करें ये 4 ट्रेंडी फुटवियर, हर कोई कहेगा ‘वाह क्या स्टाइल है!’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।