बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को दें ये 10 प्यार भरे संदेश, उनके चेहरे पर आएगी मुस्कान

Summary :

Happy Children Day Wishes: हर साल 14 नवंबर को बहुत से धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती की याद दिलाता है। इस दिन को बच्चों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बच्चों के माता-पिता से लेकर उनके टीचर तक उन्हें शुभकामनाएं और शुभ संदेश भेजते हैं। आप भी अपने प्रिय बच्चों को ये क्यूट संदेश भेज सकते हैं। नेहरू जी बच्चों से अत्यंत प्रेम करते थे। वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और यदि बच्चों को सही दिशा, सही शिक्षा और सही…

Happy Children Day Wishes: हर साल 14 नवंबर को बहुत से धूम-धाम से मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती की याद दिलाता है। इस दिन को बच्चों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बच्चों के माता-पिता से लेकर उनके टीचर तक उन्हें शुभकामनाएं और शुभ संदेश भेजते हैं। आप भी अपने प्रिय बच्चों को ये क्यूट संदेश भेज सकते हैं।

नेहरू जी बच्चों से अत्यंत प्रेम करते थे। वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और यदि बच्चों को सही दिशा, सही शिक्षा और सही संस्कार मिले, तो देश की प्रगति सुनिश्चित है। उनका मानना था कि, हर बच्चा अनमोल है, हर बच्चे में एक प्रतिभा है, और हर बच्चे को चमकने का अधिकार है।

Happy Children Day Wishes
Happy Children Day Wishes (Source: social media)

ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए आप भी अपने बच्चों को सुंदर विशेज और कोट्स भेज सकते हैं। नीचे कुछ विशेज बताई गई हैं, जो आप बच्चों को भेजकर उनका प्रोत्साहन बढ़ा सकते हैं।

Happy Children Day Wishes: बच्चों को भेंजे ये 10 सुंदर संदेश

1. हंसी तुम्हारी सबसे प्यारी,
तुमसे ही है दुनिया सारी!
Happy Childrens Day 2025

2. खेलो, कूदो, मस्त रहो,
दिल में सपनों का बाग लगाओ!
बाल दिवस पर खूब मुस्कुराओ!

3. मीठी बातें, हंसी के रंग,
तुमसे ही महके हर एक अंग!
Happy Children’s Day 2025

4. नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चे,
जैसे फूलों के सच्चे-कच्चे!
तुमसे ही है देश का कल!

Happy Children Day Wishes
Happy Children Day Wishes (Source: social media)

5. खुश रहो, मस्त रहो, सपनों में खो जाओ,
बाल दिवस पर ढेर सारा प्यार पाओ!

6. तुम हो आसमान के तारे,
हँसी तुम्हारी जग को प्यारे!
बाल दिवस की हार्दिक बधाई!

7. खेल-खिलौने, हँसी के झूले,
तुमसे ही तो घर हैं फूले-फूले!
Happy Children’s Day

8. मीठी मुस्कान, भोले विचार,
बच्चों से ही है संसार!
बाल दिवस की शुभकामनाएं अपार!

9. तुम हो जीवन की सबसे बड़ी खुशी,
हँसी तुम्हारी सबसे प्यारी रोशनी!
बाल दिवस पर ढेर सारा प्यार!

10. रंग भरो अपने सपनों में,
हंसी रखो अपने लफ्ज़ों में!
Happy Children’s Day 2025!

Happy Children Day Quotes in Hindi: बाल दिवस पर 10 क्यूट Quotes

Happy Children Day Quotes in Hindi
Happy Children Day Quotes in Hindi (Source: social media)
  • “हर बच्चा एक फूल है, जो अपने अंदाज़ में खिलता है।”
  • “बच्चों की मुस्कान ही भगवान की सबसे प्यारी रचना है।”
  • “जहां बच्चे हंसते हैं, वहां खुशियां खुद चलकर आती हैं।”
  • “बचपन की मासूमियत ही इंसानियत की सच्ची पहचान है।”
  • “हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी है, बस उसे पहचानने की ज़रूरत है।”
  • “बच्चे हमारे आज नहीं, बल्कि आने वाले कल की नींव हैं।”
  • “बच्चों को प्यार दो, शिक्षा दो, और एक बेहतर भविष्य का विश्वास दो।”
  • “बचपन वो सुनहरी कहानी है, जो हर किसी के दिल में बसती है।”
  • “बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने आसपास देखते हैं, इसलिए उनका संसार सुंदर बनाओ।”
  • “हर मुस्कुराता बच्चा, ईश्वर का आशीर्वाद है।”

Also Read: बाल दिवस पर इन यूनिक तरीकों से सजाएं स्कूल बोर्ड, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।