घर में 5 लाशें, सुबह-सुबह दहल उठा यूपी के ये शहर, मौत या मर्डर? जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Up Shravasti murder: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आज, शुक्रवार को पूरा परिवार मृत पाया गया। परिवार के सभी 5 लोग उनके घर में मृत स्थिति में मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। UP Crime News: इकौना थाना की घटना से मचा कोहराम यह पूरी घटना यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र की है। जहां परिवार के…

Up Shravasti murder: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आज, शुक्रवार को पूरा परिवार मृत पाया गया। परिवार के सभी 5 लोग उनके घर में मृत स्थिति में मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

UP Crime News: इकौना थाना की घटना से मचा कोहराम

Up Shravasti murder
Up Shravasti murder (credit-sm)

यह पूरी घटना यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र की है। जहां परिवार के 5 लोग मृत अवस्था में पाए गए। जिसनें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह घर का गेट काफी देर तक नहीं खुला। जिसे देख मृतक युवक की मां को फ़िक्र होने लगी। उन्होंने कई बार गेट का दरवाजा खटखटाया मगर गेट नहीं खुली।इतने में ही बूढी मां ने अपनी छोटी बहु और बेटी को बुलाया। खिड़की से देखा तो उसे पांचों लोग बेड पर दिखाई दिए। शवों को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

Up Shravasti murder, UP News Today: घटना पर पुलिस ने क्या-कुछ कहा?

UP News Today
UP News Today (credit-sm)

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक भरत पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतकों की पहचान सिरोज अली और उनकी पत्नी शहनाज़ के रूप में हुई है। मृतकों में उनका डेढ़ साल का बेटा और दो बेटियां भी शामिल हैं। सिरोज की मां ने बताया कि उनके बेटे और बहू में अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन अब वे झगड़ना बंद कर चुके हैं। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गैंगेरेप, शादी, तलाक अब पति कहता है तुम्हें दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा..हलाला के बाद मुसलमान बनोगी; दंग कर देगी ये कहानी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।