ओडिशा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट के बीच मची भगदड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Shreya Ghoshal Concert Stampede: ओडिशा के कटक के मशहूर बाली यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार देर शाम एक बड़ा हड़कंप मच गया। गुरुवार को बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर Shreya Ghoshal का लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा। हर कोई मंच के करीब जाना चाहता था जिसकी वजह से धक्का-मुक्की बढ़ गई। Shreya Ghoshal Concert Stampede: ओडिशा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट के बीच मची…

Shreya Ghoshal Concert Stampede: ओडिशा के कटक के मशहूर बाली यात्रा के आखिरी दिन गुरुवार देर शाम एक बड़ा हड़कंप मच गया। गुरुवार को बॉलीवुड की लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर Shreya Ghoshal का लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मंच के पास हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और हालात अचानक बिगड़ने लगे। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि मुख्य स्टेज के सामने लगी बैरिकेड्स पर जबरदस्त दबाव पड़ने लगा। हर कोई मंच के करीब जाना चाहता था जिसकी वजह से धक्का-मुक्की बढ़ गई।

Shreya Ghoshal Concert Stampede: ओडिशा में श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट के बीच मची भगदड़

Shreya Ghoshal Concert Stampede
Shreya Ghoshal Concert Stampede( Source: Social Media)

प्रसिद्ध गायिका Shreya Ghoshal ने कटक के बाली जात्रा में प्रस्तुति दी और उनके कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, दो लोग बेहोश हो गए और कटक के पुलिस आयुक्त ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्सर्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गायिका के आते ही एक बड़ी भीड़ मंच की ओर बढ़ गई। इस वजह से आयोजकों को कुछ देर के लिए कार्यक्रम रोकना पड़ा। बाद में, पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद गायिका ने प्रस्तुति दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Shreya Ghoshal Concert Stampede( Source: Social Media)
Shreya Ghoshal Concert Stampede( Source: Social Media)

अधिकारियों के अनुसार, दो लोग बेहोश हो गए, जिनमें से एक महिला थी। चिकित्साकर्मियों ने तुरंत उनका इलाज किया और उन्हें पहले मौके पर ही प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया, बाद में उनका इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया। अधिकारियों के अनुसार, दो लोग बेहोश हो गए, जिनमें से एक महिला थी। चिकित्साकर्मियों ने तुरंत उनका इलाज किया और उन्हें पहले मौके पर ही प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया, बाद में उनका इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया।

बता दें कि बाली यात्रा, ओडिशा के समुद्री इतिहास और परंपराओं का जश्न मनाने वाला बड़ा त्योहार है। हर साल की तरह इस बार भी इसे पूरे राज्य में बेहद धूमधाम से मनाया गया। 5 नवंबर से शुरू हुई यह यात्रा 13 नवंबर को क्लोज हुई, और आखिरी दिन श्रेया घोषाल का लाइव शो रखा गया था, जिसे देखने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Also Read: ‘Jolly LLB 3’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।