ईडन गार्डन में जसप्रीत बुमराह का कमाल, मिटटी में मिलाया अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड

Summary :

Jasprit Bumrah breaks Ashwin record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंदे आग उगल रही हैं। उन्होंने मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई। प्रोटियाज कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसके बाद एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने तेजी से रन जोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन 11वें ओवर में बुमराह ने रिकल्टन को बोल्ड कर न सिर्फ साझेदारी तोड़ी, बल्कि एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। Jasprit Bumrah breaks Ashwin…

Jasprit Bumrah breaks Ashwin record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंदे आग उगल रही हैं। उन्होंने मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को मुकाबले में शानदार शुरुआत दिलाई। प्रोटियाज कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसके बाद एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने तेजी से रन जोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन 11वें ओवर में बुमराह ने रिकल्टन को बोल्ड कर न सिर्फ साझेदारी तोड़ी, बल्कि एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

Jasprit Bumrah breaks Ashwin record: बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah breaks Ashwin record
Jasprit Bumrah breaks Ashwin record

रिकल्टन को बोल्ड करते ही बुमराह भारत की ओर से सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए। यह बुमराह का 152वां बोल्ड विकेट था, जबकि अश्विन के नाम 151 बोल्ड विकेट हैं। अब बुमराह इस खास रिकॉर्ड में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ कपिल देव और अनिल कुंबले हैं।

रायन रिकल्टन को आउट करने के बाद बुमराह ने एडेन मारक्रम का भी विकेट लिया, लेकिन वे विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए। बहरहाल आइये भारत के लिए सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

भारत के सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट:

Jasprit Bumrah breaks Ashwin record
Jasprit Bumrah breaks Ashwin record

1. अनिल कुंबले – 186
2. कपिल देव – 167
3. जसप्रीत बुमराह – 152*
4. आर. अश्विन – 151
5. रवींद्र जडेजा – 145
6. जहीर खान – 142
7. मोहम्मद शमी – 136
8. जवागल श्रीनाथ – 125

ऐसा है मैच का हाल

Jasprit Bumrah Record
Jasprit Bumrah Record

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच ब्रेक तक 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। वियान मुल्डर (22 रन) और टोनी डी जॉर्जी (15 रन) क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, एडन मार्करम और रायन रिकल्टन के अलावा कप्तान टेंबा बावूमा भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया।

Also Read: धमाके के बाद पाकिस्तान में फंसे श्रीलंका के खिलाड़ी, वापस लौटने की लगाई गुहार

Rahul Singh Karki