बिहार चुनाव में इन स्टार्स की बड़ी परीक्षा! रिजल्ट से पता चलेगा किसकी चमकेगी किस्मत

Bihar Chunav Final Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम चरण पर है। आज यानी 14 नवंबर को वोटो की गिनती चल रही है, इसके साथ ही यह उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार सत्ता किसके हाथ लगेगी। इस चुनाव की खास बात ये हैं कि इसमें न सिर्फ राजनीतिक हलचल है, बल्कि इसमें मनोरंजन जगत की भी दखलअंदाजी है। फिल्मी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स की किस्मत का फैसला भी इस चुनाव में होने वाला है।

ऐसे में जनता की नजर उन स्टार्स पर है, जो इस चुनावी जगत में अपने करियर का नया अध्याय लिख सकते हैं। कुछ ही समय में नतीजे साफ़ हो जाएंगे, फिर पता चलेगा कि इन सितारों की किस्मत किस दिशा में जाती है।

Bihar Chunav Final Results 2025: इन स्टार्स की किस्मत लगी दांव पर

Maithili Thakur: गायिका से विधायक बन पाएंगी मैथिली ठाकुर?

Bihar Chunav Final Results 2025
गायिका से विधायक बन पाएंगी मैथिली ठाकुर? (Image- Social Media)

लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी इस बार बिहार विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई है। दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से मैथिली बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, उनका ये चुनावी जगत में पहला कदम है। उनका सीधा मुकाबला आरजेडी के बिनोद मिश्रा से है। अभी के रुझानों में मैथिली, RJD से आगे चल रही है। इस सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मैथिली के सपोर्ट में सभा भी की थी। कुछ ही देर में चुनावी नतीजे आ जाएंगे और पता चल जाएगा कि मिथिली विधायक बनती हैं या नहीं।

Khesari Lal Yadav Election Result: छपरा सीट पर खेसारी लाल की परीक्षा

Bihar Chunav Final Results 2025
छपरा सीट पर खेसारी लाल की परीक्षा (Image- Social Media)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है, ये सबसे हॉट सीट बनी हुई है। खेसारी लाल यादव छपरा से RJD के टिकट पर उतरे हैं, वहीं उनके सामने बीजेपी की छोटी सिंह कड़ी टक्कर दे रही है। खेसारी लाल ने अपनी सीट पर धुआंधार प्रचार किया था, रैलियों में आई भीड़ से उनकी जीत पक्की मान ली गयी थी। लेकिन सवाल ये है कि उनका स्टारडम वोटों में तब्दील होगा या नहीं। अब देखना ये हैं कि खेसारी लाल यादव बीजेपी को टक्कर देकर आगे आ पाते हैं या नहीं।

Ritesh Pandey: रितेश पांडे जीत पाएंगे या नहीं?

Bihar Chunav Final Results 2025
रितेश पांडे जीत पाएंगे या नहीं? (Image- Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर रितेश पांडे ने भी इस बार राजनीति में कदम रखा है। बिहार की करगहर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे थे। पार्टी को भरोसा है कि उनकी लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव चुनाव जीतने में मदद करेगा। अभी के रुझानों में देखा जाएं, तो वह अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी स्टार चुनाव जीत पाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के रुझानों में NDA प्रचंड बहुमत की ओर, दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।