Sri Lanka Players in Danger: इस्लामाबाद में हुए हुए आत्मघाती धमाके का असर अब क्रिकेट मैदान तक पहुंच गया है। पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेलने गई श्रीलंका की टीम का दौरा खतरे में पड़ गया है। धमाके के बाद टीम के कई खिलाड़ी डरे हुए हैं और अपने देश लौटना चाहते हैं। वहीं, ऐसे हालातों में अपने खिलाड़ियों का साथ देने के बजाय श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उल्टा पूरी टीम के लिए सख्त चेतावनी जारी कर दी है।
Sri Lanka Players in Danger: वापस लौटने की लगाई गुहार

बताया जा रहा है कि लगभग 8 से 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने धमाके के बाद पाकिस्तान दौर को बीच में ही छोड़ने का फैसला ले लिया था। PCB अध्यक्ष और पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नक़वी ने खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा देने की कोशिश की, लेकिन इससे भी हालात नहीं बदल सके। रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ी गुरुवार यानी आज सुबह ही पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी में थे। मगर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के आदेश ने सब कुछ बदल दिया।
बोर्ड ने दी कार्रवाई की धमकी

अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जब पाकिस्तान छोड़ने की बात कही तो, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक सख्त बयान जारी कर यह साफ कर दिया कि कोई भी खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम को पाकिस्तान में रुकना ही होगा, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को फुल सिक्योरिटी दी जा रही है। लेकिन बयान का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा आखिरी लाइन में था, अगर कोई भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ SLC के आदेश के खिलाफ श्रीलंका लौटने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यानी धमाके से डरे खिलाड़ियों को वापस बुलाने की बजाय बोर्ड ने उन पर एक्शन की तलवार लटका दी है।
धमाके के बाद बढ़ी चिंता

आपको बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 11 नवंबर को रावलपिंडी में खेला गया था, जो इस्लामाबाद के बिल्कुल नजदीक है। मैच से कुछ घंटों पहले ही इस्लामाबाद के कोर्ट के बाहर कार में जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों में घबराहट बढ़ गई और उन्होंने वापस लौटने की गुहार लगाई। हालाँकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालातों को देखते हुए कार्यक्रम में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। अब 13 नवंबर को खेला जाने वाला मुकाबला 14 नवंबर और 15 नवंबर को खेला जाने वाला मुकाबला 16 नवंबर को खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




