पसीने की दुर्गंध और खुजली को कहें अलविदा, इन 5 आसान घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत

Summary :

Home Remedies for Body Odor: गर्मियों के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन इसी पसीने के साथ अगर खुजली की समस्या हो जाए, तो काफी परेशानी होती है। जिस कारण चिड़चिड़ापन और काम में मन ना लगा जैसी कई तरह की समस्याएं होती हैं, ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए घर में रखी कुछ चीजें काफी कारगर साबित होती है। जैसे बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर ले। इसके बाद इस घोल को पसीने वाली जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।…

Home Remedies for Body Odor: गर्मियों के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन इसी पसीने के साथ अगर खुजली की समस्या हो जाए, तो काफी परेशानी होती है। जिस कारण चिड़चिड़ापन और काम में मन ना लगा जैसी कई तरह की समस्याएं होती हैं, ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए घर में रखी कुछ चीजें काफी कारगर साबित होती है। जैसे बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर ले। इसके बाद इस घोल को पसीने वाली जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इससे पसीना भी कम होगा और खुजली को दूर रखने में मदद मिलेगी।

Home Remedies for Body Odor: पसीने से राहत दिलाएंगे ये घरेलु उपाय

Home Remedies for Body Odor
Home Remedies for Body Odor (Source: Social Media)
  • पसीने और खुजली से हैं, परेशान तो घर बैठे करें यह आसन उपाय, नहीं होगी पसीने के कारण खुजली।
  • इसके लिए पुदीने का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पुदीना गर्मियों में ठंडक का एहसास दिलाता है।
  • इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीफंगल गुण पसीने से होने वाले संक्रमण को दूर रखने में मदद करता है, जिससे खुजली जैसी समस्या नहीं होती है |
  • गर्मियों में त्वचा पर किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं होती है।
  • गर्मियों का मौसम आते ही जिस तरह खानपान में बदलाव करते हैं। उसी प्रकार अपने कपड़े पहनने के तरीके में भी बदलाव करना बहुत जरूरी होता है।
  • गर्मियों में जितने हल्के रंग के और सूती कपड़े पहने जाएंगे उतना ही गर्मियों में आपको गर्मी कम और पसीना कम आएगा।
Home Remedies for Body Odor (1)
Home Remedies for Body Odor (Source: Social Media)
  • सूती कपड़ा गर्मियों में ठंडक पहुंचने का काम करता है। वहीं, यह पसीने को भी दूर रखने में काफी मदद करता है।
  • गर्मियों में अगर चाहते हैं कि शरीर से पसीना कम आए और गर्मी का एहसास कम हो।
  • इसके लिए कच्चे आलू को काटकर पसीने वाली जगह पर लगाकर सुखाले इससे पसीना कम निकलेगा और गर्मी का एहसास कम होगा।
  • क्योंकि जितना ज्यादा पसीना निकलेगा शरीर से दुर्गंध आने की भी उतनी ही संभावना रहती है।
  • ऐसे में यह घरेलू नुस्खे काफी मददगार साबित होते हैं।
  • नारियल कई प्रकार से लाभदायक साबित होता है। ऐसे ही नारियल के तेल में भी कई ऐसे एंटी बैक्टीरिया गुण मौजूद होते हैं, जो पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध और खुजली को दूर रखने में मदद करते हैं।
  • नारियल के तेल से शरीर की मसाज करें। इससे शरीर में दुर्गंध और खुजली जैसे समस्या नहीं होगी।

Also Read: ठंडा पानी पीते ही दांतों में होती है Sensitivity? जानें इसके पीछे के कारण और बचाव के तरीके

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।