Kitchen में छिपा है खूबसूरती का राज़! दादी-नानी की 5 जबरदस्त Home Remedies मिनटों में हटाएंगी Tanning

Summary :

Home Remedies for Sun Tan: गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या आम है, ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी आपको टैनिंग हो सकती है। जी हां, दरअसल मौसम चाहे गर्म हो या सर्द, स्किन की देखभाल करना हर मौसम में जरूरी होता है। कई लोग गर्मियों में तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन ठंड में वे इसे लगाना जरुरी नहीं समझते हैं। इसी लापरवाही के कारण, लोगों को सन टैन की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए लोग सलून में महंगे डिटैन और क्लींजिंग पैक लगवाते हैं।…

Home Remedies for Sun Tan: गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या आम है, ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी आपको टैनिंग हो सकती है। जी हां, दरअसल मौसम चाहे गर्म हो या सर्द, स्किन की देखभाल करना हर मौसम में जरूरी होता है। कई लोग गर्मियों में तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन ठंड में वे इसे लगाना जरुरी नहीं समझते हैं।
इसी लापरवाही के कारण, लोगों को सन टैन की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए लोग सलून में महंगे डिटैन और क्लींजिंग पैक लगवाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि घर में रखी कुछ चीजें भी Tan Removal Remedies की तरह काम कर सकती हैं। इस लेख में ऐसे 5 घरेलू नुस्खे बताए गए हैं जो आपके स्किन पर हुई टैनिंग को हटाने में मददगार हो सकते हैं।

Home Remedies for Sun Tan: टैनिंग हटाने के लिए 5 जबरदस्त नुस्खे

1. हल्दी और बेसन फेस पैक

How to Remove Tan Instantly at Home
How to Remove Tan Instantly at Home (Photo: Social Media)
हल्दी और बेसन से बना फेस पैक घर पर ही टैनिंग हटाने का आसान तरीका है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल और थोड़ा-सा दूध मिलाएं। टैनिंग वाली जगह को धोकर इस पेस्ट को लगा लें। लगभग 10 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो दें। जब तक टैनिंग कम न हो जाए, इसे हर दूसरे दिन लगाया जा सकता है।

2. आलू का रस

Home Remedies for Sun Tan
Home Remedies for Sun Tan (Photo: Social Media)
आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और त्वचा की असमान रंगत को ठीक करके उसे ग्लोइंग बनाता है। इससे डार्क सर्कल्स भी हल्के किए जा सकते हैं। आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और टैनिंग वाली जगह पर 10–15 मिनट के लिए लगाएँ। बाद में चेहरा सामान्य पानी से धो लें। नियमित उपयोग से सन टैन धीरे-धीरे कम होने लगता है।

3. शहद और नींबू का पेस्ट

Home Remedies for Sun Tan
Home Remedies for Sun Tan (Photo: Freepik)

शहद और नींबू का पेस्ट टैनिंग हटाने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। शहद त्वचा को नमी देता है, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन C पिग्मेंटेशन को घटाता है। एक कटोरी में दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर हाथों पर लगाएँ। 5 मिनट हल्की मालिश कर के सादे पानी से धो लें। इससे टैनिंग कम होने के साथ हाथों की रंगत भी निखरती है। ध्यान रखें—नींबू लगाने के बाद धूप में न निकलें, वरना त्वचा पर जलन या रिएक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- डैंड्रफ का Instant खात्मा! सर्दियों में फॉलो करें ये 5 Hair Care Remedies, बाल बनेंगे Super Shiny

4. चंदन पाउडर

Home Remedies for Sun Tan
Home Remedies for Sun Tan (Photo: Freepik)

चंदन पाउडर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर गर्मियों में इसकी ठंडी तासीर टैनिंग कम करने में मदद करती है। एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच बेसन और तीन चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। लगभग 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। इसका असर पहली बार में ही महसूस होगा।

5. टमाटर

Home Remedies for Sun Tan
Home Remedies for Sun Tan (Photo: Freepik)
टमाटर में मौजूद लाइकोपिन और एंटीऑक्सीडेंट्स टैनिंग को कम करने में कारगर होते हैं। एक टमाटर को आधा काटकर उसका रस निकालें और इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें। इससे न सिर्फ टैनिंग कम होगी बल्कि त्वचा चमकदार भी दिखेगी।

जरूर करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

Home Remedies for Sun Tan
Sunscreen (Photo: Freepik)
बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और टैनिंग, सनबर्न और समय से पहले चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकने में मदद करता है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।