डैंड्रफ का Instant खात्मा! सर्दियों में फॉलो करें ये 5 Hair Care Remedies, बाल बनेंगे Super Shiny

Summary :

How to Remove Dandruff at Home: सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल, सर्दियों के समय हवा में नमी नहीं होती है, जिससे बालों में ड्राईनेस जल्दी हो जाती है। ऐसे में सही हेयर केयर न करने पर लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रेगुलर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। इन पांच आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप बालों से…

How to Remove Dandruff at Home: सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल, सर्दियों के समय हवा में नमी नहीं होती है, जिससे बालों में ड्राईनेस जल्दी हो जाती है। ऐसे में सही हेयर केयर न करने पर लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रेगुलर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। इन पांच आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप बालों से डैंड्रफ को आसानी से हटा पाएंगे और बाल बेहद चमकदार और स्वस्थ दिखेंगे।

How to Remove Dandruff at Home: डैंड्रफ से निजात के लिए 5 घरेलू नुस्खे

How to Remove Dandruff at Home
How to Remove Dandruff at Home (Photo: Freepik)

1.  नींबू का रस

डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने के लिए नींबू बहुत ही कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद एसिडिक ओर एंटीफंगल गुण डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प के पीएच को भी बैलेंस करता है।

2. एप्पल साइडर विनेगर

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) सिर स्कैल्प का पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह एक नेचुरल क्लींजर है, जिनसे फंगस और डैंड्रफ की समस्या होती है। यह उसके विकास को खत्म करता है। इस सिरके में मौजूद एसिडिक गुण स्कैल्प से डेड सेल्स और गंदगी को हटाते हैं, जिससे डैंड्रफ कम होता है।

3. एलोवेरा जेल

एलोवेरा अपनी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसे सिर में लगाने से यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। यह डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करता है और त्वचा में होने वाली जलन को भी कम करता है।

4. मेथी और दही का हेयर मास्क

How to Remove Dandruff at Home
How to Remove Dandruff at Home (Photo: Freepik)

बालों के लिए दही एक तरह के नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। दही लगाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प से डेड सेल्स को हटाता है। मेथी में एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो डैंड्रफ को कंट्रोल करता है। मेथी का बीज बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

5. टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

डैंड्रफ हटाने के लिए टी ट्री ऑयल बहुत ही असरदार होता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो उन फंगस को बढ़ने से रोकते हैं और डैंडरफ से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

How to Remove Dandruff Quickly at Home: हेयर ऑयलिंग है बेहद जरुरी

How to Remove Dandruff at Home Naturally at Home
How to Remove Dandruff at Home Naturally at Home (Photo: Freepik)
सर्दियों के मौसम में बालों को धोने से 2 घंटे पहले तेल से अच्छी तरह से मालिश जरुर करें। इससे स्कैल्प और और बाल, दोनों को पोषण मिलता है, साथ ही इससे बालों की जड़े भी मजबूत बनती हैं और डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

Hair Care Tips: गर्म पानी से न धोएं बाल

ठंड के मौसम में कई लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। गर्म पानी से स्कैल्प और बालों की नमी छिन जाती है और बाल रूखे हो जाते हैं। ड्राईनेस के कारण बालों में डैंडरफ की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में नहाते समय हल्के गुनगुने पानी या फिर नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल स्वस्थ्य बने रहते हैं।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।