डायबिटीज के मरीजों के लिए औषधि है आवंला चाय, जानें इसके 5 फायदे

Summary :

Winter Special Amla Tea: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका…

Winter Special Amla Tea: आंवला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी काफी मददगार शाबित होता है। क्या आप जानते हैं अगर आप भी रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। सदियों से आवंले को एक नेचुरल औषधि माना गया है। इसका सेवन रोजाना करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

आंवले का सेवन लोग सर्दियों में ज्यादा करते हैं। आंवला अपने खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है। इससे कई अलग-अलग डिश तैयार की जाती है। कुछ लोग इसका सेवन जूस के तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग इसे आयुर्वेद‍िक टैबलेट के द्वारा लेते हैं। आयुर्वेद में भी इसे औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जाता है। अगर आप भी अपने झड़ते बाल और त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं, इससे होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में और इसे खाने का सही तरीका क्या है, जिससे आप अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

Amla Tea Benefits: आंवला चाय से होने वाले फायदे

Amla Tea benefits
Amla Tea benefits (Source: social media)
  1. आंवला को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। आंख की सेहत के लिए इसे बहुत अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। इससे आपकी आई साइट मजबूत होती है। साथ ही आपकी स्किन की चमक भी दोगुनी होती है। इसके अलावा यह बाल की चमक और मजबूती को बढ़ाता है।
  2. इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। आंवले की चाय आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे हड्डियों और दांत दोनों को मजबूती मिलती है। साथ ही आंवला आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  3. आंवले में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको एनर्जेटिक महसूस कराता है। आंवले में फाइबर ज्यादा होता है, जो आपके पेट की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
  4. आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। आंवले में जो एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, उससे कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
  5. आंवले के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम ताजे आंवले में 20 संतरे जितना विटामिन सी पाया जाता है।

Amla Tea Recipe: चाय बनाने की सामग्री

Winter Special Amla Tea
Winter Special Amla Tea (Source: social media)
  • 2 कप पानी
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 तुलसी के पत्ते
  • 1 चम्मच सूखा आंवला पाउडर

चाय बनाने का तरीका

चाय बनाने का तरीका
चाय बनाने का तरीका (Source: social media)
  • आंवला की चाय बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें।
  • जब पानी गर्म होने लगे, तो इसमें 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 2 तुलसी के पत्ते और 1 चम्मच सूखा आंवला पाउडर डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें और फिर इसे छान लें।
  • इसमें थोड़ा सा शहद और चुटकीभर काली मिर्च मिलाएं।
  • इस चाय को रोज पिएं जिससे आप अपने शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

Read Next: ​त्वचा के दाग-धब्बों और मुहांसों से पाए छुटकारा, डाइट में शामिल करें ये 5 जबरदस्त फ़ूड आइटम्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।