पाकिस्तानी रैपर Talha Anjum ने लहराया भारतीय झंडा, कहा- “विवाद होता है तो हो, मैं ऐसा ही करूंगा”

Summary :

Talha Anjum On Indian Flag Controversy: पाकिस्तानी रैपर Talha Anjum ने रविवार 16 नवंबर को नेपाल में एक शो के दौरान मंच पर भारत का झंडा लहराया और उसे अपनी पीठ पर रखकर रैप किया। उनके इस कदम के बाद पाकिस्तान में लोग नाराज़ हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। Talha Anjum On Indian Flag Controversy: पाकिस्तानी रैपर ने लहराया तिरंगा Talha Anjum पाकिस्तान के उभरते हुए मशहूर रैपर हैं। कई देशों में वो शोज़ करते हैं. 16 नवंबर को उन्होंने नेपाल में एक कॉन्सर्ट किया था। वहां शो के दौरान उन्हें स्टेज…

Talha Anjum On Indian Flag Controversy: पाकिस्तानी रैपर Talha Anjum ने रविवार 16 नवंबर को नेपाल में एक शो के दौरान मंच पर भारत का झंडा लहराया और उसे अपनी पीठ पर रखकर रैप किया। उनके इस कदम के बाद पाकिस्तान में लोग नाराज़ हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Talha Anjum On Indian Flag Controversy: पाकिस्तानी रैपर ने लहराया तिरंगा

Talha Anjum On Indian Flag Controversy
Talha Anjum On Indian Flag Controversy( Source: Social Media)

Talha Anjum पाकिस्तान के उभरते हुए मशहूर रैपर हैं। कई देशों में वो शोज़ करते हैं. 16 नवंबर को उन्होंने नेपाल में एक कॉन्सर्ट किया था। वहां शो के दौरान उन्हें स्टेज से भारतीय झंडा लहराते हुए देखा गया। दरअसल किसी फैन ने तल्हा की ओर भारतीय झंडा उछाला और उन्होंने लपक कर उसे कंधे पर रख लिया। भारत-पाक रिश्तों की मौजूदा स्थिती को देखते हुए कई लोगों को उनकी ये तस्वीर पसंद नहीं आई और तल्हा विवाद में आ गए। हालांकि ट्रोलर्स और आलोचनाओं के सामने झुकने की बजाय तल्हा ने साफ कर दिया कि वो फिर से भारतीय झंडा लहरहाएंगे। उन्होंने साफ किया कि कला के लिए कोई सीमा मायने नहीं रखती है।

पाकिस्तानी रैपर की हुई अलोचना

Talha Anjum On Indian Flag Controversy( Source: Social Media)
Talha Anjum On Indian Flag Controversy( Source: Social Media)

Talha Anjum की इस पहल की जहां हर तरफ प्रशंसा हो रही है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की है। कुछ यूजर्स ने उनके भारत प्रेम पर सवाल किया कि क्या वह भारत में जाकर अपना शो कर सकते हैं? और कहा कि भारत ने उनका सोशल मीडिया भी बैन किया हुआ है। लेकिन ज्यादातर फ़ैन्स उनके इस कदम से खुश हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, “इसके बाद तल्हा अंजुम के लिए इज्जत और बढ़ गई है.”

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए तल्हा ने एक्स पर लिखा कि वह नफरत नहीं फैलाते और उनकी कला की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय झंडा उठाने से विवाद होता है, तो भी वह यह काम फिर से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पाकिस्तानी मीडिया और सरकार की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके मुताबिक, उर्दू रैप किसी भी सीमा में बंधा नहीं है।

कौन है Talha Anjum?

Talha Anjum On Indian Flag Controversy( Source: Social Media)
Talha Anjum On Indian Flag Controversy( Source: Social Media)

Talha Anjum पाकिस्तान के उभरते हुए मशहूर रैपर हैं। तल्हा अंजुम पाकिस्तान के मशहूर उर्दू रैपर हैं, जो यंग स्टनर्स बैंड के सदस्य हैं। उनके गाने अक्सर गहरी भावनाओं, समाज की बातें और लोगों के अपने संघर्षों पर आधारित होते हैं। उनका जन्म कराची में 3 अक्टूबर 1995 हुआ था। उनके स्पॉटिफाई पर लगभग 2.1 मिलियन मंथली लिसनर्स है और इंस्टाग्राम पर लगभग 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

भारत में उनका सबसे ज्यादा हिट गाना ‘Downers at Dusk’ है, जो उनके सोलो एल्बम ओपन लेटर से है। इसके अलावा भारतीय रैपर नेजी के लिए उनका डिस ट्रेक ‘कौन तल्हा’ भी भारत में वायरल हुआ था।

तल्हा अंजुम के भारत में भी फैन फोलोइंग है। भारतीय झंडे का इस तरह सम्मान करने के चलते भी कई फैन तल्हा के सपोर्ट में आ गए हैं। तल्हा बीते कुछ सालों में लाइमलाइट में आए हैं। उन्होंने साल 2024 में दो सोलो एल्बम रिलीज़ किए और फिल्म कट्टर कराची के जरिए सिनेमा की दुनिया में भी डेब्यू किया। साल 2021 में गुमान, अफसाने और पीएसएल के एंथम ग्रूव मेरा के जरिए काफी फेमस हुए थे।

Also Read: Huma Qureshi पर रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने लुटाया प्यार, गले में हाथ डाले रोमांटिक मूड में दिखे कपल, वायरल हुआ वीडियो

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।