Winter Rash Home Remedy: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है।
बहुत बार तो स्किन पर रैशेज इतने बढ़ जाते हैं कि वे बाद में स्किन एलर्जी या इंफेक्शन का रूप ले लेते हैं। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी।
Winter Rash Home Remedy: सर्दियों में रैशेज से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

1. बादाम तेल
सर्दियों में बादाम का तेल स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रात में सोने से पहले बादाम तेल से चेहरे की मालिश करें और सुबह उठकर चेहरा धो लें। इससे स्किन की ड्राईनेस खत्म हो जाएगी और स्किन पर नमी और चमक बरकरार रहेगी।
2. एलोवेरा जेल
विटामिन ई, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल, स्किन में नमी को बनाए रखता है और खुजली या रैशेज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाकर हल्का मसाज करें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

3. नारियल तेल
नारियल तेल स्किन के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करता है। सर्दियों के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल कर रैशेज से छुटकारा पाया जा सकता है। चेहरे पर नारियल तेल की मालिश करें, इससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी।
4. शहद
शहद एक तरह से प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल एजेंट के रूप में काम करता है। चेहरे पर शहद लगाने से रैशेज से राहत मिल सकती है। इसके लिए चेहरे पर शहद लगाकर इसे कम से कम 20 से 30 मिनट छोड़े फिर इसे धो लें। शहद से त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहेगी।
5. दूध
दूध में लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में कच्चे दूध का इस्तेमाल टोनर के रूप में करें। इसके लिए कच्चे दूध में एक कॉटन का टुकड़ा भिगोएं फिर इससे चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर तक इससे चेहरे को साफ करें, फिर पानी से धो लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और दाग-धब्बों से भी निजात मिलेगा।
6. पानी पिएं
कई बार पानी की कमी के कारण भी चेहरे पर रुखापन और रैशेज की समस्या हो सकती है, इसलिए सर्दियों में खूब सारा पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और स्किन में नमी बरकरार रहे।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




