केवल 1 महीने में छूमंतर हो जाएगा Belly Fat! रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें

Summary :

How to Lose Belly Fat Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान से अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। पेट पर जमी फैट न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकती है। मोटापा खासकर पेट के आसपास हो, तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह आत्मविश्वास को भी धीरे-धीरे कम करने लगता है। ऐसे में फैट को कम करना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको…

How to Lose Belly Fat Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान से अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। पेट पर जमी फैट न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकती है। मोटापा खासकर पेट के आसपास हो, तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह आत्मविश्वास को भी धीरे-धीरे कम करने लगता है। ऐसे में फैट को कम करना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है।
Belly Fat Kaise Kam Kare
Belly Fat Kaise Kam Kare (Photo: Freepik)

पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको न डाइटिंग की जरुरत है और न ही जिम, या भारी-भरकम वर्कआउट की। ऐसे में यहां पर कुछ घरेलू तरीके बताए गए हैं जिनसे आप घर बैठे बेली फैट को कम कर सकते हैं।

How to Lose Belly Fat Tips: पेट की चर्बी से हैं परेशान? फॉलो करे ये 5 टिप्स

How to Lose Belly Fat Tips
How to Lose Belly Fat Tips (Photo: Freepik)

1. नींबू-शहद वाला गर्म पानी

नींबू और शहद का पानी लंबे समय से सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। रोज़ सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव नज़र आने लगते हैं। इसके औषधीय गुण वजन घटाने की प्रक्रिया को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए (How to Lose Belly Fat Tips) रोजाना एक गिलास नींबू शहद वाला गर्म पानी जरुर पिएं।

2. ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी भी वजन घटाने में कारगर मानी जाती है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं (Green Tea for Weight Loss) जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। हर रोज़ खाली पेट ग्रीन टी पीने से वेट लॉस की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

3. एक्सरसाइज का सहारा लें

How to Lose Belly Fat Women's Health Tips
How to Lose Belly Fat Women’s Health Tips (Photo: Social Media)
पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। यह न केवल कैलोरी बर्न करने में मदद करता है बल्कि मसल्स भी मजबूत बनाता है। रोज़ाना व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और आपको अपने फिटनेस लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होगी। आप चाहें तो प्लैंक, क्रंचेस, स्क्वाट्स का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा आप योग और स्ट्रेचिंग करके भी बेली फैट को कम कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नियमित रूप से इस रूटीन को फॉलो करना होगा।

4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

वजन घटाने के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है (Weight Loss Tips) और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही, पानी पीने से भूख भी नियंत्रित रहती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

5. बाहर के खाने से दूरी बनाए रखें

वजन घटाने की कोशिश के दौरान बाहर का खाना खाने से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि आमतौर पर यह फैट और कैलोरी में ज्यादा, (Weight Loss Tips) लेकिन पोषण में कम होता है। इसलिए बेहतर यही है कि आप घर का बना ताजा और हेल्दी खाना ही खाएं।
How to Lose Belly Fat Tips
How to Lose Belly Fat Tips (Photo: Freepik)
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Weight Gain Food Items: बहुत ज्यादा दुबले शरीर की वजह से कमजोरी, थकावट, कमजोर इम्यूनिटी और पोषण की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कई लोग तेजी से वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड या तले-भुने खाने का सहारा लेते हैं, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इस लेख में कुछ पौष्टिक और सेहतमंद फूड आइटम्स के बारे में बताया गया है, जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।