दुबलेपन का मजाक बनाने वालों की बोलती करें बंद, इन 5 फूड आइटम्स से तेजी से बढ़ेगा वजन

Summary :

Weight Gain Food Items: आज के समय में कोई मोटापे से परेशान है तो कोई दुबलेपन से, जहां ज्यादातर लोग वजन घटाने में लगे रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो जरूरत से ज्यादा पतले हैं और उनके लिए वजन बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। बहुत ज्यादा दुबले शरीर की वजह से कमजोरी, थकावट, कमजोर इम्यूनिटी और पोषण की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कई लोग तेजी से वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड या तले-भुने खाने का सहारा लेते हैं, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इस लेख में कुछ पौष्टिक और सेहतमंद फूड आइटम्स के…

Weight Gain Food Items: आज के समय में कोई मोटापे से परेशान है तो कोई दुबलेपन से, जहां ज्यादातर लोग वजन घटाने में लगे रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो जरूरत से ज्यादा पतले हैं और उनके लिए वजन बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। बहुत ज्यादा दुबले शरीर की वजह से कमजोरी, थकावट, कमजोर इम्यूनिटी और पोषण की कमी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कई लोग तेजी से वजन बढ़ाने के लिए जंक फूड या तले-भुने खाने का सहारा लेते हैं, जो शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इस लेख में कुछ पौष्टिक और सेहतमंद फूड आइटम्स के बारे में बताया गया है, जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए 5 फूड आइटम्स

यहां पर 5 ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं।

1. आलू

Weight Gain Food Items
potato

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आलू और शकरकंद शरीर को जरूरी ऊर्जा देते हैं। यह वजन बढ़ाने में भी काफी मदद करते हैं। इन्हें उबालकर, भूनकर या सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। किसी भी रूप में इन्हें खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

2. केला (Weight Gain Food Items)

Weight Gain Food Items
banana

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर केले में नेचुरल शुगर होता है। इसे दूध या दही के साथ खाया जा सकता है या बनाना शेक बनाकर पिया जा सकता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी कारगर है। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो केला आपके लिए सबसे किफायती और आसान उपाय हो सकता है।

3. अंडे

Weight Gain Food Items
eggs

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अंडों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अंडों में मौजूद उच्च मात्रा में प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना 2 से 3 अंडे अपने खाने में शामिल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में असर दिखाई देने लगता है। इन्हें (Weight Gain Food Items) उबालकर, फ्राई करके या ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है।

4. ड्राई फ्रूट्स (Weight Gain Food Items)

Weight Gain Food Items
dry fruits

काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे सूखे मेवों में भरपूर मात्रा में कैलोरी और हेल्दी फैट्स होते हैं। आप इन्हें सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं या दिन में स्नैक के रूप में खा सकते हैं। ये ना सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी पाचन क्रिया यानी गट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं।

5. पीनट बटर (Peanut Butter for Weight Gain)

Weight Gain Food Items
peanut butter

मूंगफली और उससे बना पीनट बटर प्रोटीन और कैलोरी से भरपूर होता है। ब्रेड पर लगाकर या स्नैक के रूप में इसका सेवन एक स्वादिष्ट और वजन बढ़ाने का असरदार तरीका हो सकता है। अगर आप वेट गेन की प्रक्रिया में हैं, (Weight Gain Food Items) तो पीनट बटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: माचा या ग्रीन टी, कौन सी चाय है सेहत की परफेक्ट पार्टनर?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।