Cigarette की लत से पाना चाहते हैं छुटकारा? आजमाएं ये 6 असरदार और Practical Tips

Summary :

How to Quit Smoking: अगर आप भी अपनी सिगरेट पीने की लत से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं। इस लत को छोड़ पाना बिल्कुल आसान नहीं होता है, लेकिन ये इतना भी मुश्किल भी नहीं है। सिगरेट न छोड़ पाने का सबसे बड़ा कारण निकोटीन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपकी इस लत को छुड़ाने के कुछ आसान और हेल्दी टिप्स। जिसे फॉलो करके आप जरूर इस लत को छोड़ देंगे। आइए जानते हैं, इसके बारे में। How to…

How to Quit Smoking: अगर आप भी अपनी सिगरेट पीने की लत से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं। इस लत को छोड़ पाना बिल्कुल आसान नहीं होता है, लेकिन ये इतना भी मुश्किल भी नहीं है। सिगरेट न छोड़ पाने का सबसे बड़ा कारण निकोटीन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपकी इस लत को छुड़ाने के कुछ आसान और हेल्दी टिप्स। जिसे फॉलो करके आप जरूर इस लत को छोड़ देंगे। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

How to Quit Smoking: सिगरेट छोड़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

1. सिगरेट छोड़ने की स्ट्रॉन्ग वजह समझें

How to Quit Smoking
How to Quit Smoking (Source: Social Media)

अगर आप भी सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए उस कारण को ढूंढें कि आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं। अगर आपने तय कर लिया है कि इसे छोड़ना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से इसके लिए सपोर्ट लें। फिर क्लासेस, काउंसलिंग और टिप्स को फॉलो करें।

2. निकोटिन थेरेपी की मदद लें

जब भी निकोटिन क्रेविंग महसूस हो तो आप निकोटिन रिप्‍लेसमेंट गम, लॉजेन्‍स, पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी फैमिली- फ्रेंड्स की मदद लें। उनका सपोर्ट लें. इससे मोटिवेशन मिलेगा और लत जल्दी छूटेगी।

3. ट्रिगर वाली चीजों से बचें

How to Quit Smoking (1)
How to Quit Smoking (Source: Social Media)

अगर आप शराब पीते हैं, तो सिगरेट पीने की क्रेविंग हो सकती है। ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें। स्मोकिंग तुरंत नहीं छूटती है, तो उसे धीरे-धीरे छोड़ने की कोशिश करें। दिन में जितनी सिगरेट पीते हैं, उसकी संख्या कम करें और दो सिगरेट के बीच के गैप को भी बढ़ाएं।

4. कुछ न कुछ चबाते रहिए

जब सिगरेट पीने की तलब है, तो मुंह में कुछ न कुछ चबाते रहिए। इससे शुगरलेस गम या हार्ड कैंडी का यूज करें, इससे सिगरेट की क्रेविंग कम होती है। सिगरेट पीने के गैप में बादाम, अखरोट जैसे नट्स खाएं। ड्राई गाजर सिगरेट की लत छुड़ाने में मददगार है।

5. रिलेक्शेसन टेक्निक अपनाएं

स्मोकिंग छुड़ाने के लिए स्ट्रेस से बचना बेहद जरूरी है। इसके लिए रिलेक्शेसन टेक्निक अपनाने चाहिए। खुद को रिलैक्स रखें, पुरानी तकनीकी की मदद लें। लंबे समय तक ऐसा करने से सिगरेट की लत छूट सकती है।

6. एक्सरसाइज और योग करें

फिजिकल एक्सरसाइज और योग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फिजिकल हेल्थ पर फोकस होने से स्मोकिंग की तरफ ध्यान कम जाता है। इससे सिगरेट पीने का मन भी ज्यादा नहीं होता है औऱ छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Morning Breakfast छोड़ना पड़ सकता है भारी! Weight Loss के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे यह बड़ी गलती?

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।