Nitish Kumar JDU President: नीतीश कुमार एक बार फिर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। नामांकन दाखिल करने की समय सीमा सुबह 11:00 बजे तक निर्धारित थी; हालांकि, इस अवधि के दौरान किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपने कागजात दाखिल न किए जाने के कारण, नीतीश कुमार एक बार फिर निर्विरोध रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
Nitish Kumar JDU President: पार्टी ने दी जानकारी

पार्टी की तरफ से यह बताया गया है कि नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद, चुनाव आयोग के अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन ही रह गया। पार्टी ने बताया कि आज दोपहर 2:30 बजे चुनाव अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े नीतीश कुमार को जीत का सर्टिफिकेट देंगे। इस दौरान JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, ललन सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।
नीतीश कुमार फिर रखेंगे कड़ी नजर
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी. अभी कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को JDU का कार्यकारी अध्यक्ष चुना था. वहीं नीतीश कुमार बीते दिनों ही बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिए थे और राज्यसभा चुनाव जीत कर दिल्ली जाने का मन बना लिया था. इसी बीच अब वो पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान भी खुद ही संभालेंगे.
Nitish Kumar JDU President: निशांत को लेकर चर्चा तेज

दूसरी तरफ, यह भी बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने सियासी गलियारों में एंट्री ले ली. ऐसे में चर्चा है कि निशांत बिहार के उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि, सीएम के नाम पर अभी भी अटकलें बनी हुई है। आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन होगा बिहार का अगला मुखिया? इसपर पार्टी कमान फैसला करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




