Latest Multi Layer Gold Chain Design: महिलाओं को सोने की ज्वेलरी का काफी शौक होता है। आजकल मल्टी-लेयर गोल्ड चेन का काफी ट्रेंड है। कोई त्योहार हो या ऑफिस का डेली लुक, लेयर्ड चेन हर स्टाइल में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप भी अपने लिए Multi Layer Gold Necklace खरीदने की सोच रही हैं तो यहां पर कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी Gold Necklace Designs बताई गई हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं।
Latest Multi Layer Gold Chain Design: 5 सबसे बेस्ट मल्टी-लेयर गोल्ड चेन डिज़ाइन्स
1. Classic Matarmala Multi Layered Chain

मटरमाला हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। आजकल इसमें दो से तीन लेयर्स वाले डिजाइन बहुत चलन में हैं। इसमें सोने के छोटे-छोटे Beads का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप सिल्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। आपके एथनिक लुक पर यह आपको एकदम रॉयल लुक देगा। इसके साथ गोल्डन इयररिंग्स पहनना न भूलें।
2. Layered Chain Chained with Charms

पतली लेयर्ड चेन में लटकती हुए छोटे-छोटे दिल, स्टार्स और पत्तियां, आपको एक मॉडर्न और लेटेस्ट लुक देंगे। ये डिजाइन सबसे अलग और ट्रेंडिंग हैं। इसे आप फॉर्मल वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसका पैटर्न आपको एक Sophisticated लुक देगा। इसके साथ आप पत्तियों की डिजाइन वाली इयररिंग्स स्टाइल करेंगी, तो लुक पर चार चांद लगेगा।
3. Rose Gold Multi Layered Chain

आजकल सिर्फ पीला सोना ही नहीं, बल्कि रोज गोल्ड और व्हाइट गोल्ड के मिश्रण वाली लेयर्ड चेन भी काफी पसंद की जा रही हैं। यह वेस्टर्न आउटफिट्स जैसे गाउन या फॉर्मल शर्ट के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। इसके साथ आप राउंड इयररिंग्स पेयर कर, अपने लुक को कंप्लीट बना सकती हैं।
4. Multi Layered Chain with Stone Pendant

कलरफुल स्टोन पेंडेंट वाली ऐसी लेयर्ड चेन आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक देगी। इसे आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी वियर कर सकती हैं। ग्रीन एमराल्ड, मरून या सफायर ब्लू स्टोन पेंडेंट वाली गोल्ड चेन आप पर बहुत जचेंगी। ये डेली वियर के लिए सबसे बेस्ट और ट्रेंडी ऑप्शन हैं।
5. Coins and Pearl Layered Chain

आजकल टेंपल ज्वेलरी और पर्ल वाली लेयर्ड चेन एक बार फिर से फैशन गेम में लौट आई हैं। यह बहुत ही डेलिकेट और स्टाइलिश दिखती हैं। यह शादी-व्याह या तीज-त्योहारों जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। बनारसी सिल्क की साड़ी के साथ इन्हें वियर करके आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




