Upcoming Cars in 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री साल 2026 में एक नए दौर में कदम रखने वाली है। आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, नए जनरेशन इंजन, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन वाली कारें बाजार में उतरेंगी। खासतौर पर SUV सेगमेंट में ज्यादा पावर, दमदार रोड प्रेजेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं 2026 (Upcoming Cars in India 2026) में लॉन्च होने वाली भारत की 7 सबसे चर्चित कारों के बारे में।
Upcoming Cars in 2026: मार्किट में धूम मचाने आ रही ये कारें
Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV 7XO को कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम SUV माना जा रहा है। इसे XUV700 से ऊपर के सेगमेंट में रखा जा सकता है। इस SUV में ज्यादा केबिन स्पेस, लग्जरी इंटीरियर, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन में पावरफुल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है।
Skoda Kushaq Facelift

स्कोडा कुशाक को जनवरी 2026 में बड़ा अपडेट मिलने वाला है। फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ कई आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा और इसमें पहले की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे।
New Renault Duster

रेनॉल्ट डस्टर भारतीय बाजार में नए अवतार में वापसी करने जा रही है। नई डस्टर में पूरी तरह बदला हुआ एक्सटीरियर डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलने की संभावना है। दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत पहचान के चलते डस्टर एक बार फिर SUV सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
Tata Safari and Harrier (New Update)

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUVs सफारी और हैरियर को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश कर सकती है। इनमें बेहतर इंटीरियर, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। टाटा हमेशा से सेफ्टी और मजबूती पर फोकस करता है, जिससे ये SUVs फैमिली कार के रूप में और भी भरोसेमंद बनेंगी।
Toyota Fortuner (New Generation)

टोयोटा फॉर्च्यूनर की नई जनरेशन ज्यादा बोल्ड लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हो सकती है। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन, बेहतर माइलेज और ऑफ-रोडिंग के लिए नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद क्वालिटी के कारण यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी।
Nissan Growlight MPV

निसान अपनी पहली कॉम्पैक्ट 7-सीटर MPV ‘ग्रोवाइट’ को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कार रेनॉल्ट ट्राइबर पर आधारित होगी, लेकिन इसका लुक और इंटीरियर निसान की अलग पहचान दिखाएगा। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 76 hp की पावर और 95 Nm का टॉर्क देगा।
Tata Punch Facelift

टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। इसका डिजाइन काफी हद तक पंच EV से प्रेरित होगा। नई लाइटिंग, अपडेटेड ग्रिल और मॉडर्न लुक इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाएगा। यह कार छोटे SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें: वर्ष 2026 में महंगी होगी कारें! इस साल के अंत तक खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कारण


Download Android App
Download iOS App




