Delhi vs Bengaluru Viral Video: दिल्ली की रहने वाली एक इन्फ्लुएंसर ने बेंगलुरु की तारीफ में कुछ ऐसा कहा जिससे अब बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। लड़की का कहना है कि देश की राजधानी बेंगलुरु को बनाना चाहिए। लड़की ने इसके पीछे की 3 बड़ी वजह भी बताई है। पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में दिल्ली की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमृद्धि मखीजा दिख रही है। वह कुछ ऐसा सुझाव दे रही है। जिसने इंटरनेट को दो खेमों में बांट दिया है।
Delhi Pollution Issues: इन्फ्लुएंसर सिमृद्धि मखीजा ने वीडियो में क्या कहा?
इन्फ्लुएंसर सिमृद्धि मखीजा का मानना है कि अब समय आ गया है जब बेंगलुरु को देश की राजधानी घोषित कर दिया जाना चाहिए. सबसे अच्छी बात यह है कि बेंगलुरु के लोग भी इन्फ्लुएंसर के दावों से पूरी तरह सहमत नहीं दिखे। सिमृद्धि , जो कुछ समय से बेंगलुरु में रह रही हैं, ने अपने दावों के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं। उनका दावा है कि दिल्ली, जो देश की राजधानी है, उसकी तुलना में उन्हें बेंगलुरु की सड़कों पर, यहां तक कि रात में भी, पूरी तरह सुरक्षित महसूस होता है। उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण पर भी तंज कसा और बेंगलुरु की साफ़ हवा को काफी सही बताया।
View this post on Instagram
Indian Capital Controversy: दिल्ली की सड़कें पैदल चलने लायक नहीं-सिमृद्धि (Delhi vs Bengaluru Viral Video)
सिमृद्धि के मुताबिक़, दिल्ली की सड़कें पैदल चलने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा जब कोई मेहमान भारत आता है, तो उनका वेलकम दिल्ली की खराब हवा और सड़कों के बजाय बेंगलुरु जैसे आधुनिक शहर में होना चाहिए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जमकर आलोचना शुरू हो गई। दिल्ली से बेंगलुरु तक यूजर के बीच मजेदार और तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सहमति जताई, तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।
ALSO READ: गमले लूटने की मची होड़, लखनऊ में PM मोदी के जाते ही टूट पड़ी भीड़, वायरल हुआ वीडियो


Download Android App
Download iOS App






