New Year 2026 Events in Delhi: नए साल की शुरुआत हर कोई खुशियों और सेलिब्रेशन के साथ करना चाहता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए लोग बेस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। इस दिन को देश के कोने-कोने में बड़े ही जश्न के साथ मनाया जाता है। अगर आप इस साल को यादगार और शानदार बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली में ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।
इस दिन हर जगह पर बेहद खूबसूरत डेकोरेशन देखने को मिलती है। इसकी धूम कुछ अलग ही होती है। दिल्ली-एनसीआर में नए साल के जश्न के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आप भी दिल्ली की इन पॉपुलर जगहों पर जाना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं, वो फेमस जगह कौन-कौन सी हैं।
New Year 2026 Events in Delhi: नए साल पर दिल्ली की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर
1. The Leela Ambience Convention Hotel

दिल्ली के द लीला एंबिएंस कनवेन्शन होटल में इस साल 31 दिसंबर के दिन New Year Party का जश्न मनाया जा रहा है। यहां सिंगर ध्वनी भानुशाली आने वाली है। इस कॉन्सर्ट की टिकट 2,500 रुपए की है। बॉलीवुड और रॉक थीम पर ध्वनि हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश में गाने गाने वाली हैं। 5 घंटो की यह पूरी पार्टी होने वाली है, जो रात 8:30 से शुरू हो जाएगी। अगर आप भी ऐसे यादगार सेलिब्रेशन करना चाहते हैं, तो इस जगह पर अपनी फैमिली फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
2. Privy Night Club

प्रीवी दिल्ली नाइट क्लब में नए साल की बेहद शानदार पार्टी होने वाली है। यह पार्टी 4 घंटों की होगी और रात 9 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां लाइव परफॉर्मेंसेस का मजा लिया जा सकता है। अगर आप भी इंग्लिश गाने सुनने के शौकीन हैं, तो आपको इंग्लिश गानों के साथ हिंदी और पंजाबी गाने भी सुनने को मिलेंगे। नए साल पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी के लिए बेहद अच्छी जगह है।
3. Molecule Cafe Delhi

ग्रीन पार्क, नई दिल्ली के मॉलेक्यूल कैफे में आपको फ़ास्ट फ़ूड से लेकर ड्रिंक्स और डीजे सबकुछ मिलेगा। यहां बेस्ट म्यूजिक भी बजेंगे, जो आपकी पार्टी को और भी खास बना देंगे। इस जगह पर आप अलग-अलग खानपान का मजा उठा सकते हैं। यहां आप दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे के बीच जा सकते हैं।
4. Bokan Cafe

दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित बोकन कैफे में भी न्यू ईयर पार्टी का बहुत ही शानदार सेलिब्रेशन किया जाता है। यहां भी आप न्यू ईयर पर जा सकते हैं। अगर आप लाइव म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं और साथ ही टेस्टी खाना भी खाने के शौकीन हैं, तो बोकन कैफे जा सकते हैं। अपनी पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां जाना बेस्ट ऑप्शन है।
5. Garden Galleria

नोएडा के गार्डन गलेरिया में कई कैफे, रेस्टॉरेंट्स, क्लब और लाउंज हैं। जहां आप अपने बजट और पसंद के अनुसार पार्टी करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप डांस करने के शौकीन हैं, तो आपको यहां अच्छा मौका मिलेगा और साथ ही यहां का खाना भी बहुत अच्छा और टेस्टी होता है। आप नाचते-गाते हुए नए साल का वेल्कम करना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं।
Also Read: New Year 2026 की शुरुआत, प्यार भरे तोहफों के साथ! आपकी Lady Love के लिए 5 Best Gift Ideas


Download Android App
Download iOS App




