Trending Jewellery Ideas: अगर आप भी ऑफिस के लिए सिंपल और हल्की ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ऑफिस वियर के लिए आप जितनी ज्यादा सिंपल और लाइट वेट वाली ज्वेलरी पहनती हैं। ये आपके लुक को उतना ही ज्यादा एलिगेंट दिखाता है। थोड़े वर्कप्लेस गहनें वियर करने से आपका लुक सबसे हटकर और यूनिक लगता है।
इसलिए जब भी आप किसी लाइट कलर का ड्रेस पहन रही हों, तो इसके साथ लाइट वेट वाली ज्वेलरी कैरी करें। इससे आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद मिलती है। अगर आप भी अभी तक इस बात से कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको ऑफिस में पहनने के लिए कुछ ज्वेलरी आइडियाज के बारे में बताएंगे।
Trending Jewellery Ideas: ऑफिस वियर के लिए बेस्ट ज्वेलरी आइडियाज
1. Minimalistic Rings

अगर आप अपने हाथों को खूबसूरत और यूनिक दिखाना चाहती हैं, तो सिंपल डिजाइन वाली अंगूठियां पहनें। खासकर पत्थर वाली छोटी अंगूठी या बैंड स्टाइल रिंग ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट लगती है। किसी भी ड्रेस पर बहुत सारी अंगूठियां पहनने से बचें।
2. Dainty Necklaces

ऑफिस ड्रेस के साथ आप भारी हार की जगह पतली चेन वाले नेकलेस को भी पहन सकती हैं। ये आपके लुक को सबसे हटकर और एलिगेंट दिखाता है। अगर आप चाहें तो एक छोटी सी पेंडेंट वाली गोल्ड या सिल्वर चेन पहन सकती हैं, ये आपके लुक पर चार-चांद लगा देंगी। इसे आप शर्ट या कुर्ती, दोनों के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
3. Statement Wristwatch

ऑफिस में अगर आप भी अपने लुक को सिंपल और यूनिक दिखाना चाहती हैं, तो घड़ी जरूर पहनें है। चेन वाली घड़ी या लेदर स्ट्रैप वाली घड़ी न केवल समय देखने के काम आती है, बल्कि यह एक बेहतरीन ज्वेलरी का काम करती है। घड़ी पहनने से आप सबसे हटकर और एलिगेंट लगती हैं। ये आपके प्रोफेशनल लुक को भी दर्शाता है।
4. Stud Earrings

स्टड इयररिंग्स ऑफिस के लिए सबसे सेफ और क्लासिक ऑप्शन हैं। अगर आप चाहे तो छोटे हीरे के मोती या फिर गोल्ड प्लेटेड,पहन सकती हैं। ये हर तरह के फॉर्मल कपड़ों पर खूब जंचते हैं। ये आपके चेहरे को एक साफ और सुथरा लुक देते हैं।
5. Sleek Bracelets

किसी भी ड्रेस के साथ हांथों में आप बहुत सारी चूड़ियां पहनने से बचें। इसकी जगह आप एक पतला ब्रेसलेट या कड़ा पहन सकती हैं। सिंपल कफ ब्रेसलेट या चेन ब्रेसलेट ऑफिस ऑउटफिट में बहुत ज्यादा क्रेजी लुक देते हैं।


















