अरजीत सिंह के कंसर्ट के बाद HCL ने अपने वर्कर्स को कराया देर रात दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर, कंपनी को Instagram पर मिल रही जम कर वाहवाही

Summary :

HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert : HCL Technologies ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर नोएडा कैंपस के अपने कर्मचारियों के लिए एक खास म्यूज़िकल ईवेंट किया। इस मौके पर मशहूर गायक अरजीत सिंह का प्राइवेट कॉन्सर्ट रखा गया, जिसमें कंपनी के फाउन्डर शिव नाडर, किरण नाडर और चेयरपर्सन रोशनी नाडर भी मौजूद रहे। HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert: देर रात घर पहुंचने के लिए खास इंतजाम इस प्रोग्राम के बाद वर्कर्स को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कंपनी ने खास व्यवस्था की। कंपनी ने दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर मेट्रो सर्विस…

HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert : HCL Technologies ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर नोएडा कैंपस के अपने कर्मचारियों के लिए एक खास म्यूज़िकल ईवेंट किया। इस मौके पर मशहूर गायक अरजीत सिंह का प्राइवेट कॉन्सर्ट रखा गया, जिसमें कंपनी के फाउन्डर शिव नाडर, किरण नाडर और चेयरपर्सन रोशनी नाडर भी मौजूद रहे।

HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert: देर रात घर पहुंचने के लिए खास इंतजाम

HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert
HCL Gives Free Metro Ride after Arijit Concert (Source: Social Media)

इस प्रोग्राम के बाद वर्कर्स को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए कंपनी ने खास व्यवस्था की। कंपनी ने दिल्ली मेट्रो के साथ मिलकर मेट्रो सर्विस का समय बढ़ाया गया, ताकि देर रात तक कार्यक्रम में शामिल कर्मचारी आसानी से अपने घर जा सकें। यह अपने आप में यूनिक फ़ैसिलिटीज हैं जो कंपनी अपने वर्कर को दे रही है।

सफर हुआ मुफ्त

बता दें वर्कर्स के लिए इस कान्सर्ट के चलते मेट्रो का समय रात 12:30 बजे तक बढ़ाया गया और सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान ट्रैवल पूरी तरह मुफ्त रखी गई। वर्कर्स को अपना HCL आईडी कार्ड दिखाकर मेट्रो स्टेशन में मुफ़्त सफर करने की छूट थी।

HCL Employees Viral Instagram Reactions: सोशल मीडिया पर वायरल

Arijit Singh Concert
Arijit Singh Concert (Source: Social Media)

कंपनी के एक वर्कर आयुष सिंह ने इस एक्सपीरियन्स को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि इतनी सुविधाओं की उन्हें उम्मीद नहीं थी और यह कॉन्सर्ट का सबसे यादगार हिस्सा रहा। उसने अपनी पोस्ट में शेयर किया कि दिल्ली मेट्रो का टाइम HCL स्टाफ के लिए 12.30 बजे तक बढ़ाया गया और सबको फ्री राइड मिली।

वह कहता है, ‘इतनी एक्सपेक्टेशन नहीं थी मेरी HCL से।’ आयुष सिंह अपनी यह बात कंपनी के कान्सर्ट और फिर मेट्रो फ्री राइड होने के बाद कहता है। वह आगे कहता है, “आज HCL वालों ने दिल्ली को ही फ्री कर दिया। इस वीडियो को 28 लाख से अधिक व्यूज मिले वहीं 700 से अधिक लोगों ने इस पर कमेन्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें – शर्मनाक! जलती चिता की आग से सुलगाया हुक्का; Video वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।