Faridabad to Noida Labour Protest: दिल्ली NCR के दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र नोएडा और फरीदाबाद में आज सोमवार को सुबह से ही हालात बिगड़े हुए हैं। श्रमिकों ने आज सुबह से बीच सड़क को जाम किया हुआ है। मजदूर अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जो अब उग्र हो गया है. सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों श्रमिक सड़कों पर उतर गए हैं. नोएडा में श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगा दी तो वहीं हरियाणा में भी इसकी आग पहुंच चुकी है और फरीदाबाद में भी कर्मचारियों ने सेक्टर 37 में काम बंद कर कंपनियों के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
Faridabad to Noida Labour Protest: फरीदाबाद में भी स्थिति खराब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरीदाबाद के सेक्टर 37 और फेज 2 में आज सुबह से ही स्थिति खराब बनी हुई है. सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी बिच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के विरोध में भारी गुस्सा निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं यह देखते हुए मदरसन के अलावा कई अन्य कंपनियों के मजदूर भी काम छोड़कर सड़कों पर उतर आए हैं. पुलिस फिलहाल कर्मचारियों को शांत करवाने में लगे हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने नोएडा में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र पूरे ज़िले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
Noida Workers Protest: गुरुग्राम में भी हल्ला बोल
मालूम हो कि गुरुग्राम और नोएडा-फरीदाबाद (NCR) में वेतन वृद्धि (20 हजार न्यूनतम वेतन) की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जिससे सड़कों पर भयंकर जाम लग गया है। यह आंदोलन, जो गुरुग्राम में शुरू हुआ, नोएडा फेज-2 और फरीदाबाद के सेक्टर 37 तक फैल गया है, जहां प्रदर्शनकारी काम रोककर नारेबाजी कर रहे हैं।फरीदाबाद में प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगा दी, तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। नोएडा-दिल्ली-ग्रेटर नोएडा मार्ग और फरीदाबाद में मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया है.
यह भी पढ़ें –समझौता न होने पर आगबबूला हुए Trump, चीन को कहा-अगर भूलकर भी Iran की मदद की तो लगेगा 50% टैरिफ


Download Android App
Download iOS App




