छोटी बच्चियों के लिए सोने और चांदी की इयररिंग्स चुनते समय सौंदर्य के साथ-साथ उनके आराम और सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। यहाँ कुछ लोकप्रिय और खूबसूरत डिजाइंस दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी बच्ची के लिए चुन सकती हैं।
1. Gold Plated White Pearl Earring

आजकल बच्चियों को भारी-भरकम ज्वेलरी की जगह हल्के और छोटे टॉप्स पहनना अधिक पसंद आता है। ऐसे में अपनी बेटी या भांजी के लिए ‘गोल्ड प्लेटेड ट्रायंगल व्हाइट पर्ल इयररिंग्स’ एक बेहतरीन चुनाव हो सकते हैं। मोती और ट्रायंगल शेप का यह अनोखा कॉम्बिनेशन न केवल उनके मासूम चेहरे की रंगत बढ़ा देगा, बल्कि इसे हर तरह के वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल भी किया जा सकता है।
2. Leaf Earring

फूल-पत्तियों की डिजाइन वाले छोटे-छोटे गोल्ड टॉप्स हमेशा से ही बच्चियों के पसंदीदा रहे हैं। अगर आप रोज़ाना पहनने (Daily wear) के लिए कुछ खास ढूंढ रही हैं, तो यह ‘लीफ टेक्सचर्ड’ डिजाइन एकदम सही विकल्प है। यह वजन में काफी हल्के होते हैं और साइज में छोटे होने के कारण बच्ची को इन्हें दिनभर पहनने में कोई परेशानी नहीं होती।
3. Heart – Shape Earring

बच्चों के लिए इयररिंग्स चुनते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वे बालों या कपड़ों में न उलझें। ‘स्मॉल हार्ट शेप इयररिंग्स’ का स्मूथ डिजाइन इस लिहाज से सबसे बेस्ट रहता है। यह न केवल पहनने में सुरक्षित और आरामदायक हैं, बल्कि किसी भी पारिवारिक समारोह या त्योहार पर एथनिक ड्रेसेस के साथ बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। बच्ची को गिफ्ट देने के लिए भी यह एक प्यारा और यादगार ऑप्शन है।


Download Android App
Download iOS App




