नई दुल्हन के पैरों पर खूब जचेंगे ये Heavy Work अजमेरी पायल, यहां देखें 4 सबसे Latest Designs

Summary :

Latest Ajmeri Payal Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने वाली पायल हमेशा से ही भारतीय स्त्रियों के श्रृंगार का अभिन्न अंग रही है। आज के दौर में अजमेरी पायल के डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। वेडिंग फंक्शन हो या कोई खास त्योहार, ये लेटेस्ट पायल डिजाइन आपके एथनिक आउटफिट को एक रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं। इनकी हैवी कारीगरी के वजह से यह शादी-व्याह के मौकों पर महिलाओं को खास पसंद होती हैं। अगर आप भी हैवी पायल पहनने की शौकीन हैं तो यहां पर 4 सबसे बेस्ट Heavy Silver Payal Designs दिखाए गए हैं, जो आपके…

Latest Ajmeri Payal Designs: पैरों की सुंदरता बढ़ाने वाली पायल हमेशा से ही भारतीय स्त्रियों के श्रृंगार का अभिन्न अंग रही है। आज के दौर में अजमेरी पायल के डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। वेडिंग फंक्शन हो या कोई खास त्योहार, ये लेटेस्ट पायल डिजाइन आपके एथनिक आउटफिट को एक रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं।
इनकी हैवी कारीगरी के वजह से यह शादी-व्याह के मौकों पर महिलाओं को खास पसंद होती हैं। अगर आप भी हैवी पायल पहनने की शौकीन हैं तो यहां पर 4 सबसे बेस्ट Heavy Silver Payal Designs दिखाए गए हैं, जो आपके ब्राइडल लुक पर चार चांद लगा देंगे।

Latest Ajmeri Payal Designs: हैवी वर्क अजमेरी पायल डिजाइन

नीचे 5 लेटेस्ट Bridal Heavy Payal Designs 2026 दिए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।

1. जालीदार अजमेरी पायल (Traditional Jali Work Ajmeri Payal)

Latest Ajmeri Payal Designs
Latest Ajmeri Payal Designs
यह अजमेरी पायल का सबसे पारंपरिक और सदाबहार स्वरूप है। चांदी की मोटी पट्टियों पर की गई बारीक जालीदार नक्काशी इसकी विशेषता है। अपने चौड़े डिजाइन के कारण यह पैरों पर बखूबी सजती है और यही वजह है कि दुल्हनों के बीच इसका क्रेज सबसे ज्यादा देखा जाता है।

2. कुंदन वाले अजमेरी पायल (Kundan Studded Ajmeri Payal)

Latest Ajmeri Payal Designs
Latest Ajmeri Payal Designs

कुंदन वाले अजमेरी पायल राजस्थानी शादियों में काफी पसंद किए जाते हैं। इन्हें रिच लुक देने के लिए इसमें कुंदन का जड़ाऊ काम किया जाता है। सफेद या रंगीन कुंदन से सजी यह पायल बनारसी साड़ियों और हैवी लहंगों के साथ काफी लाजवाब दिखती हैं, जो आपके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देती है।

3. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर एंटीक अजमेरी पायल (Oxidized Ajmeri Payal)

Latest Ajmeri Payal Designs
Latest Ajmeri Payal Designs

विंटेज लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस पायल को दिया गया हल्का ब्लैकिश फिनिश इसे एक ‘रॉयल एंटीक’ लुक देता है। इसे आप न केवल भारी सूट, बल्कि इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर भी अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।

4. मल्टी-लेयर घुंघरू पायल (Multi-Layer Ghungroo Payal Design)

Bridal Heavy Payal Designs 2026
Latest Ajmeri Payal Designs

अगर आप पायल की मधुर झंकार की शौकीन हैं, तो यह डिजाइन खास आपके लिए है। अजमेरी कलाकारी के साथ इसमें नीचे की ओर परतों में लगे छोटे-छोटे घुंघरू हर कदम पर संगीत बिखेरते हैं। यह डिजाइन किसी भी पार्टी में आपको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें- Classy Look के लिए 5 Latest Silver Ring Designs, चमक ऐसी की फीका लगेगा Gold और Diamond

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।