जानिए दवा खाने के बाद कितना पानी पीना होता है बेहतर

Summary :

दवा लेते समय अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की दवा खाने के बाद कितना पानी पीना चाहिए। हेल्थ कनाडा कि रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीबायोटिक्स की दवा लेने के बाद हर इंसान को 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए। पेनिसिलिन दवा लेने के बाद 3 से 4 गिलास पानी पीना चाहिए. अगर आपने पेनकिलर की दवा ली है तो आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए। अगर आप इससे कम पानी पीते हैं तो ये दवाएं आपकी खाने की…

दवा लेते समय अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की दवा खाने के बाद कितना पानी पीना चाहिए।

हेल्थ कनाडा कि रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीबायोटिक्स की दवा लेने के बाद हर इंसान को 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए।

पेनिसिलिन दवा लेने के बाद 3 से 4 गिलास पानी पीना चाहिए.

अगर आपने पेनकिलर की दवा ली है तो आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए।

अगर आप इससे कम पानी पीते हैं तो ये दवाएं आपकी खाने की नली में फंस सकती है, जिससे नली सूज भी सकती है।

गले में दवा फसने के कारण आपको इंफेक्शन भी हो सकता है।

कुछ दवाएं, खासकर पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स खाली पेट लेने पर पेट की अंदरूनी परत पर सीधा असर पड़ सकता है, जिससे आपको अल्सर, जलन या गैस की समस्याएं हो सकती है।

ज्यादातर दवाओं को भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद लेना अच्छा होता है, ऐसा करने से दवा पेट में अच्छे से घुलती है और सही तरीके से काम करती है।

Team Desk