Navratri 2026: गरबा नाइट में दिखना है सबसे हटके? चनिया-चोली छोड़कर ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक्स!

Summary :

Navratri 2026: नवरात्रि आते ही गरबा नाइट की धूम हर तरफ देखने को मिलती है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां

Navratri 2026: नवरात्रि आते ही गरबा नाइट की धूम हर तरफ देखने को मिलती है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां चनिया-चोली पहनना ही पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप हर बार वही पारंपरिक चनिया-चोली पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार अपने लुक में थोड़ा नयापन ला सकती हैं। जरूरी नहीं है कि गरबा नाइट में तैयार होने के लिए सिर्फ चनिया-चोली ही एकमात्र विकल्प हो।

आप चाहें तो लहंगा-चोली, अनारकली सूट या धोती पैंट के साथ एथनिक कुर्ती पहनकर भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं। इन कपड़ों में आपको ट्रेडिशनल वाइब्स तो मिलेंगी ही, साथ ही गरबा खेलते समय आसानी और कंफर्ट भी रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन आउटफिट्स को अपनी पसंद के अनुसार शानदार तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में चनिया-चोली के अलावा कौन-से 3 बेहतरीन ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर आप गरबा नाइट में सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

Lehenga-Choli

Navratri 2026
Navratri 2026( Source: Social Media)

अगर आप नवरात्रि में एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो लहंगा-चोली बेहतरीन ऑप्शन है।अगर आप चनिया-चोली से कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो लाइट वर्क वाला खूबसूरत लहंगा और स्टाइलिश ब्लाउज चुनें। इसके साथ एक कलरफुल और ग्रेसफुल दुपट्टा आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा। गरबा नाइट के लिए आप रेड, येलो, ग्रीन, पिंक या ब्लू जैसे वाइब्रेंट कलर्स चुन सकती हैं। यदि लहंगे पर पहले से भारी कढ़ाई या मिरर वर्क है, तो ब्लाउज और ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें। वहीं, अगर लहंगा प्लेन है, तो उसके साथ हैवी झुमके और चोकर नेकलेस बहुत अच्छे लगेंगे।

Anarkali Suit

Navratri 2026( Source: Social Media)
Navratri 2026( Source: Social Media)

अगर आप इस बार लहंगा पहनने के मूड में नहीं हैं, तो अनारकली सूट गरबा नाइट के लिए एक बेस्ट और सोबर ऑप्शन रहेगा। इसकी घेरदार डिजाइन आपको एक खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक देती है। इसके साथ दुपट्टा और प्यारे से झुमके पहनकर आप झटपट और आसानी से तैयार हो सकती हैं। फेस्टिव सीजन के लिए हमेशा कलर्ड अनारकली सूट ही चुनें—खासकर रेड, पिंक, येलो और ग्रीन कलर ऐसे मौकों पर बहुत जंचते हैं। आप गोटा-पट्टी या लाइट एंब्रॉयडरी वाला सूट भी पहन सकती हैं।

Dhoni Pant with Ethnic Kurti

Navratri 2026( Source: Social Media)
Navratri 2026( Source: Social Media)

अगर आप इस बार कुछ मॉडर्न, इंडो-वेस्टर्न और बिल्कुल हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो धोती पैंट के साथ एथनिक कुर्ती आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह लुक उन फैशन-प्रेमी लड़कियों के लिए सबसे अच्छा है, जिन्हें पारंपरिक कपड़ों में भी थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश टच पसंद होता है। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती, एंब्रॉयडरी वाली कुर्ती या मिरर वर्क टॉप पहनेंगी तो आपका लुक बेहद कमाल का लगेगा।

इसके साथ अगर आप दुपट्टा लेना चाहें, तो हमेशा लाइट-वेट दुपट्टा ही चुनें, ताकि गरबा खेलते समय वह बार-बार गिरे नहीं और आपको उसे संभालने की झंझट न रहे।

Also Read: Navratri Special Colours: नौ दिन, नौ रंग! इस तरह बनाएं अपना हर एथनिक लुक खास; नोट कर लें ये सुपर फैशन टिप्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।