Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas: चौथे दिन बिखेरें नीले रंग का जादू, ट्राई करें ये 6 गॉर्जियस रॉयल ब्लू आउटफिट्स

Summary :

अगर आप इस साल नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़ों में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो गरबा नाइट से लेकर ऑफिस लुक तक के लिए इन खूबसूरत ऑप्शन्स को ट्राई कर सकती हैं।

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas: देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्रि का जश्न मनाया जाता है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में हर दिन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने का खास महत्व होता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की जाती है और इस दिन रॉयल ब्लू यानी शाही नीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं कि इस दिन क्या पहनें, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रॉयल ब्लू कलर के 6 ऐसे ट्रेंडी एथनिक आउटफिट डिजाइंस, जो आपके फेस्टिवल लुक में चार चांद लगा देंगे।

अगर आप इस साल नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़ों में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो गरबा नाइट से लेकर ऑफिस लुक तक के लिए इन खूबसूरत ऑप्शन्स को ट्राई कर सकती हैं।

1. Royal Blue Chaniya Choli

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

अगर आप डांडिया या गरबा नाइट के लिए तैयार हो रही हैं और चौथे दिन का शुभ रंग भी पहनना चाहती हैं, तो यह खूबसूरत रॉयल ब्लू चनिया चोली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ बालों में परांदा लगाकर एक ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल बनाएं, जो आपके पूरे एथनिक लुक को बेहतरीन तरीके से कंप्लीट कर देगा।

2. Blue Indo-Western

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

कुछ मॉर्डन और स्टाइलिश ट्राई करने के शौकीन लोगों के लिए रॉयल ब्लू कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट एक बेहतरीन विकल्प है। आजकल इस तरह के डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप ऑनलाइन या किसी नजदीकी बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं। इस ड्रेस के साथ प्लेटफॉर्म हील्स पेयर करके आप अपने ऑफिस या किसी भी फेस्टिव पार्टी में गॉर्जियस दिख सकती हैं।

3. Blue Kaftan

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

अगर आप कुछ डिफरेंट, स्टाइलिश और आरामदायक पहनना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू कलर की काफ्तान ड्रेस आपके लिए परफेक्ट रहेगी। यह आपके नवरात्रि लुक को एक यूनिक और अट्रैक्टिव टच देगी। इसे आप किसी खूबसूरत ऑक्सीडाइज्ड या सिंपल स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।

4. Blue Kurta-Palazzo Set

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

त्योहारों के मौके पर एथनिक और ग्रेसफुल दिखने के लिए रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता-प्लाजो सेट एक एवरग्रीन चॉइस है। इसे पहनकर आप आराम से माता रानी की पूजा में शामिल हो सकती हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक प्यारा सा हेयरस्टाइल बनाएं और मैचिंग हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें।

5. Blue Kurta Set

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

सिंपल और सोबर रहना पसंद करने वालों के लिए एक क्लासिक रॉयल ब्लू कुर्ता सेट हमेशा बेस्ट रहता है। इस तरह के कुर्ते आपको आसानी से मिल जाएंगे, जो नवरात्रि के दिनों में ऑफिस पहनकर जाने के लिए एकदम सही हैं। अगर आप किसी मंदिर में देवी दर्शन के लिए जा रही हैं, तब भी यह आउटफिट आप पर बहुत फबेगा।

6. Blue Anarkali Suit

Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)
Navratri Day 4 Blue Outfit Ideas( Source: Social Media)

अगर आप नवरात्रि के चौथे दिन एक कंप्लीट हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू कलर का अनारकली सूट चुनें। यह आउटफिट न केवल आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा, बल्कि पूरे दिन फेस्टिव वाइब्स के साथ आपको कंफर्टेबल भी रखेगा। इसके साथ हाथों में नीले रंग की चूड़ियां और कानों में बड़े झुमके पहनकर अपने लुक को फाइनल टच दें।

Also Read: Navratri Day 3 Red Outfit Ideas: नवरात्रि के तीसरे दिन पहनने के लिए चुनें ये 6 रेड एथनिक आउटफिट्स, देखें डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।