ORS Peene ke Fayde: गर्मियों के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को दस्त, उल्टी या लू लगने की समस्या होना आम बात है। ऐसे में डॉक्टर सबसे पहले ओआरएस पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओआरएस क्या है, ORS Benefits क्या हैं और इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए?
ORS का पूरा नाम ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (Oral Rehydration Solution) है। यह पानी, नमक, चीनी और जरूरी मिनरल्स से बना एक खास सॉल्यूशन होता है। इसका काम शरीर में पानी और नमक की कमी को तुरंत पूरा करना है। जब दस्त, उल्टी, बुखार या तेज पसीने के कारण शरीर का पानी सूख जाता है जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं, तब ओआरएस शरीर को फिर से ताकत देता है।
ORS Peene ke Fayde: ओआरएस के फायदे
1. डिहाइड्रेशन से तुरंत आराम (ORS for Dehydration)

उल्टी, दस्त या बहुत ज्यादा पसीने से जब शरीर का पानी निकल जाता है, तो थकावट, चक्कर आना, मुंह सूखना और पेशाब कम होने जैसी दिक्कतें होती हैं। ओआरएस पीने से शरीर को तुरंत पानी और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में फुर्ती आती है।
2. दस्त और उल्टी में मददगार (ORS for Diarrhea)

बार-बार उल्टी या दस्त होने से शरीर से सोडियम और पोटेशियम जैसे मिनिरल्स बाहर निकल जाते हैं। अगर इसका ध्यान न दिया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। ओआरएस इन जरूरी तत्वों को दोबारा शरीर में पहुंचाकर शरीर की हालत को बिगड़ने से रोकता है।
3. बुखार या वायरल में कमजोरी दूर करे

बुखार या फ्लू में बहुत पसीना आने से शरीर कमजोर हो जाता है। ओआरएस में मौजूद ग्लूकोज शरीर को एनर्जी देता है, जिससे कमजोरी कम होती है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। इसलिए बुखार में डॉक्टर हल्के खाने के साथ ओआरएस पीने की सलाह देते हैं।
4. कसरत या धूप के बाद शरीर को रिचार्ज करें

भारी कसरत करने या धूप में रहने से बहुत पसीना बहता है। सिर्फ पानी पीने से प्यास तो बुझ जाती है, लेकिन मिनरल्स की कमी पूरी नहीं होती। ओआरएस शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखता है। यह खिलाड़ियों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
5. गर्मी और लू से बचाए

मई-जून की तेज गर्मी में लू लगना आम बात है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और बेहोशी आ सकती है। ऐसे में तुरंत ओआरएस देने से लू का असर कम हो जाता है। गर्मियों में बच्चों और बुजुर्गों को रोज एक बार ओआरएस देना उन्हें सेफ और हेल्दी रखता है। सफर करने वाले या धूप में काम करने वाले लोग इसे पीकर बीमारियों से बच सकते हैं।
ORS Uses: ओआरएस कब लेना चाहिए?
- जब लगातार दस्त या दस्त के साथ उल्टी हो रही हो।
- जब उल्टी के कारण पेट में पानी या खाना न रुक रहा हो।
- बुखार की वजह से शरीर में सूखापन और कमजोरी लगे।
- बहुत ज्यादा पसीना आने के बाद चक्कर या थकावट महसूस हो।
ओआरएस कैसे बनाएं?

- ओआरएस का एक पैकेट लें और उसे 1 लीटर साफ या उबले हुए ठंडे पानी में डालकर मिक्स करें।
- इसे अच्छी तरह मिला लें जब तक पाउडर पूरी तरह घुल न जाए।
- इस बनाए हुए घोल को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल करें, इसके बाद बचा हुआ घोल फेंक दें।
- 1 साल से छोटे बच्चों को इसे देने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।


Download Android App
Download iOS App




