Good Friday Wishes in Hindi: आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस दिन को ईसा मसीह के असीम प्रेम, क्षमा और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। यह दिन हमें सिखाता है कि मानवता की सेवा और सत्य की राह पर चलने के लिए खुद को हमेशा राजी रखो और इसके लिए स्वयं को त्याग दो। ईसा मसीह का बलिदान केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं होती है, बल्कि यह एक रास्ता है, जो सदियों से करोड़ों लोगों को प्रेरित करता आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन अपनों को कुछ संदेश देना चाहते हैं, तो यहां ईसा मसीह के 20 विचार दिए गए हैं, जो आप अपनों को भेज सकते हैं।
Good Friday Wishes in Hindi: गुड फ्राइडे पर भेजें ये संदेश

1. गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर प्रभु आपके जीवन को खुशियों और शांति से भर दें।
2. प्रभु यीशु का त्याग हमें प्रेम और क्षमा की राह दिखाता है। गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं।
3. भगवान का प्यार हमारे लिए असीम है। इस गुड फ्राइडे उनके बलिदान को याद करें।
4. प्रार्थना है कि ईसा मसीह की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदा बनी रहे।
5. सत्य और मानवता की राह पर चलना ही प्रभु को सच्ची श्रद्धांजलि है।
6. यीशु ने हमारे पापों के लिए अपना जीवन दिया, आइए उनकी शिक्षाओं का पालन करें।
7. शांति, प्रेम और विश्वास का यह दिन आपके जीवन में नई रोशनी लाए।
8. प्रभु का बलिदान हमें निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। शुभ गुड फ्राइडे।
9. यीशु मसीह की करुणा और दया आपके साथ हमेशा रहे।
10. दुख के बाद ही सुख आता है, यही गुड फ्राइडे का संदेश है।
11. प्रभु यीशु के चरणों में प्रार्थना है कि वे आपको सही मार्ग दिखाएं।
12. इस पावन दिन पर प्रभु से अपने और सबके कल्याण की कामना करें।
13. प्रेम वह शक्ति है जो दुनिया बदल सकती है, जैसा मसीह ने सिखाया।
14. गुड फ्राइडे हमें याद दिलाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।
15. प्रभु का आशीर्वाद आपके घर में सुख-समृद्धि लाए।
16. आज का दिन मौन और प्रार्थना का है, प्रभु के त्याग को नमन करने का है।
17. क्षमा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है, यही क्रॉस का संदेश है।
18. मसीह के घाव हमें चंगा करते हैं, उनका प्यार हमें शक्ति देता है।
19. विश्वास रखें, प्रभु की कृपा हर मुश्किल को आसान कर देगी।
20. गुड फ्राइडे के इस अवसर पर ईश्वर आपकी हर दुआ कुबूल करें।
21. शांति का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु को आज हम याद करते हैं।
22. उनके बलिदान में ही हमारी मुक्ति छिपी है। शुभ गुड फ्राइडे।


Download Android App
Download iOS App




