Mehndi Designs for New Year 2026: नए साल पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। वहीं, न्यू ईयर पर लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं और पार्टी भी करते हैं। इस खास मौके पर कई महिलाएं खास लुक में तैयार भी होती हैं। कई महिलाएं तो इस अवसर पर ट्रेंडी और स्टाइलिश मेहंदी भी लगाती हैं, जिससे हाथों की रौनक कई गुना बढ़ जाती है। वहीं, आजकल मेहंदी डिजाइन में मॉडर्न पैटर्न, मिनिमल स्टाइल और क्लासी टच ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी नए साल के जश्न में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इन Best Simple Mehndi Design को ट्राई कर सकती हैं।
Mehndi Designs for New Year 2026: नए साल पर ट्राई करें ये 5 मॉडर्न मेहंदी डिजाइन
1. Full Hand Mehndi Designs

अपने हाथ को पूरी तरह भरना चाहते हैं, तो इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाते है, बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।
2. Arabic 3D Mehndi Design

यह मेहंदी डिजाइन फुल फ्लोरल जाल पैटर्न पर है। कलाई से लेकर उंगलियों तक गुलाब के फूलों से जाल सा थ्री डी लुक दिया गया है, ये हाथों को भरा और मॉर्डन दिखाती है। यह मेहंदी डिजाइन हर ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।
3. Criss Cross Rose Mehndi

कलाई को उभार देते हुए क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन सिंपल होकर भी भरवा पैटर्न के लिए बेस्ट है। कलाई पर गुलाब के फूल बने हैं। साथ में तिरछी लाइनों वाली क्रिसक्रॉस डिजाइन जालनुमा लुक दे रही है।
4. Jewellery Mehndi New Design

jewellery Hand Mehndi के लिए ज्वेलरी स्टाइल वाला ये पैटर्न परफेक्ट है। इसमें झुमका-गहना जैसी डिजाइन क्रिएट करते हुए गोलाकार फूल बनाया गया है। फिंगर पर ग्रिड वर्क इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। यह मेहंदी डिजाइन किसी भी फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगती है।
5. Small Hand Mehndi Design

फूल और नेट व्रेस्ट पर ऐसी मेहंदी मोटी कलाइयों पर गॉर्जियस लगती है। चौड़ी पट्टी, हथेली के किनारों पर बारीक कटवर्क जाल पैटर्न ट्रेडिशन-मॉर्डन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। किसी भी एथिनिक ड्रेस के साथ ये मेहंदी डिजाइन बहुत जचती है।
Also Read: मोर से लेकर राजा-रानी तक, साल 2025 में शादियों और त्योहारों में इन 5 Mehndi Designs ने लूटी महफिल


Download Android App
Download iOS App




