क्या आपका बच्चा भी हो गया है मोबाइल का शिकार? इन 4 बड़े संकेतों से पहचानें स्मार्टफोन की लत

Summary :

Parenting Tips: आजकल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी फ़ोन के आदि बन चुके हैं। हर किसी के हाथ में हमेशा फोन देखने को मिल जाता है। कभी ऑनलाइन क्लास तो कभी यूट्यूब और गेम्स की वजह से बच्चे पूरे दिन फ़ोन में लगे रहते हैं। उन्हें हर एक चीज स्मार्टफोन में ही करने की आदत हो गयी है। बच्चे अगर काम की चीजों के लिए स्मार्टफोन या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करें, तो परेशानी की बात नहीं है, परेशानी तब होती है जब वे इसके बिना रह नहीं पाते हैं और एडिक्टेड हो जाते हैं। कई बार ऐसा भी…

Parenting Tips: आजकल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी फ़ोन के आदि बन चुके हैं। हर किसी के हाथ में हमेशा फोन देखने को मिल जाता है। कभी ऑनलाइन क्लास तो कभी यूट्यूब और गेम्स की वजह से बच्चे पूरे दिन फ़ोन में लगे रहते हैं। उन्हें हर एक चीज स्मार्टफोन में ही करने की आदत हो गयी है। बच्चे अगर काम की चीजों के लिए स्मार्टफोन या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करें, तो परेशानी की बात नहीं है, परेशानी तब होती है जब वे इसके बिना रह नहीं पाते हैं और एडिक्टेड हो जाते हैं।

कई बार ऐसा भी होता है कि माता-पिता को यह समझ ही नहीं आता कि उनके बच्चे के साथ आखिर हुआ क्या है। आज हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने बच्चे में देखते हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह स्मार्टफोन से एडिक्टेड हो चुका है।

Parenting Tips: ऐसे पहचाने आपका बच्चा है फोन का कीड़ा

1. हर समय मोबाइल की मांग करना

parenting tips
parenting tips (Source: Social Media)

आपका भी बच्चा हर ढोड़ी देर में आपसे मोबाइल मांग रहा है और नहीं मिलने पर खाना नहीं खा रहा है, तो इससे बड़ा संकेत और कुछ भी नहीं हो सकता है। खासकर तब जब वह खाना खा रहा हो या फिर सोने से पहले या फिर उठते ही मोबाइल फोन के लिए जिद कर रहा हो।

2. पढ़ाई और खेलकूद में इंटरेस्ट कम होना

parenting tips (1)
parenting tips (Source: Social Media)

अगर आपके बच्चे पढ़ाई में कम और बाहर खेलने-कूदने में या फिर दूसरी एक्टिविटीज में न लगे और वह सिर्फ मोबाइल फोन के साथ ही लगे रहते हैं, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है। अगर आपका बच्चा दोस्तों के साथ खेलने की जगह मोबाइल फोन में घुसे रहना पसंद करता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

3. मोबाइल न मिलने पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन

अगर आप अपने बच्चे को मोबाइल नहीं देते हैं और वह इस बात से गुस्सा कर रहा है या फिर रो और चिड़चिड़ा रहा है, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है। इस तरह का बर्ताव धीरे-धीरे उसके मेंटल कंडीशन पर काफी बुरा असर डाल सकता है।

4. आंखों और सेहत से जुड़ी परेशानी

जब आपके बच्चे लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी आंखों में दर्द, इरिटेशन या फिर सिरदर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसके अलावा जब बच्चे एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो उनकी फिजिकल एक्टिविटीज भी कम हो जाती है, जो उनकी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है।

Also Read: पीरियड्स में मंदिर जाएं या नहीं? Premanand Ji Maharaj ने दूर की महिलाओं की सबसे बड़ी दुविधा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।