‘Dhurandhar 2’ के आगे झुका Hollywood, डायरेक्टर्स ने आदित्य धर को दी धमकी

Summary :

Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर लिया है और सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ खींच रही है। Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा, हॉलीवुड फिल्म की डेट बदली इसी जबरदस्त क्रेज का असर अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है। रयान गोसलिंग की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary की इंडिया रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज…

Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर लिया है और सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ खींच रही है।

Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा, हॉलीवुड फिल्म की डेट बदली

Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary
Dhurandhar 2 vs Project Hail Mary ( Source : Social Media)

इसी जबरदस्त क्रेज का असर अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है। रयान गोसलिंग की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary की इंडिया रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 26 मार्च कर दिया गया है दरअसल, मेकर्स नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म का क्लैश ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म से हो। यह फैसला साफ दिखाता है कि अब भारतीय फिल्में सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट को भी अफेक्ट कर रही हैं।

Ranveer Singh vs Ryan Gosling Box Office Clash: हॉलीवुड डायरेक्टर्स का मजेदार रिएक्शन, बोले- “आपकी अपनी फिल्म इंडस्ट्री कैसे हो सकती है?”

Ranveer Singh vs Ryan Gosling Box Office Clash
Ranveer Singh vs Ryan Gosling Box Office Clash ( Source: Social Media)

फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर Project Hail Mary के डायरेक्टर्स फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने मजेदार अंदाज में फीडबैक दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “How dare you have your own successful film industry?”

हालांकि, उनके बयान में नाराजगी नहीं बल्कि एक तरह की सराहना भी छिपी थी। उन्होंने यह भी माना कि भारतीय फिल्मों का बढ़ता प्रभाव ग्लोबल सिनेमा के लिए अच्छा सिग्नल है। डायरेक्टर्स का कहना है कि जब लोकल फिल्म इंडस्ट्री मजबूत होती है, तो पूरा फिल्म बिजनेस ग्रो करता है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सिनेमा को मजबूती देती हैं।

Bollywood Beats Hollywood 2026: बदल रहा है सिनेमा का ट्रेंड, अब हॉलीवुड भी कर रहा है एडजस्ट

Bollywood Beats Hollywood 2026
Bollywood Beats Hollywood 2026 ( Source: Social Media)

एक समय था जब बॉलीवुड फिल्मों को हॉलीवुड फिल्मों से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट बदलनी पड़ती थी। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

‘धुरंधर 2’ की सफलता यह दिखाती है कि भारतीय दर्शकों की पसंद और बाजार की ताकत इतनी बढ़ गई है कि अब हॉलीवुड फिल्मों को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है। Project Hail Mary एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसमें रयान गोसलिंग मुख्य भूमिका में हैं और यह एक स्पेस मिशन पर आधारित कहानी है। इसके बावजूद, भारत जैसे बड़े मार्केट में ‘धुरंधर 2’ के सामने टकराने से बचना ही बेहतर समझा गया। यह बदलाव साफ सिग्नल देता है कि आने वाले समय में भारतीय फिल्मों का दबदबा और भी बढ़ सकता है।

Project Hail Mary India Release Delay: आगे क्या होगा?

Project Hail Mary India Release Delay
Project Hail Mary India Release Delay ( Source : Social Media)

अगर ‘धुरंधर 2’ का यही क्रेज बना रहा, तो आने वाले समय में और भी बड़ी इंटरनेशनल फिल्में अपनी रिलीज डेट बदल सकती हैं। यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ा मोमेंट है, जहां अब वह सिर्फ कंटेंट ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस गेम भी कंट्रोल करता नजर आ रहा है।

Read More: Dhurandhar 2 ने Box Office पर हर फिल्म को चटाई धूल, रिकॉर्ड्स की हो रही है बरसात..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।