तिरंगे के रंगों से महकेगा घर का आंगन, 77वें Republic Day पर ट्राई करें ये 5 खूबसूरत Rangoli Designs

Summary :

Republic Day 2026 Rangoli Designs: 26 जनवरी के दिन पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और घरों में लोग बड़ी ही धूमधाम के साथ इस दिन का जश्न मनाते हैं। हर एक खास त्यौहार की तरह इस दिन भी खूबसूरत रंगोली से आंगन को सजाया जाता है। अगर आप Tricolor Rangoli Design बनाने वाले हैं, तो यहां हम आपके लिए बहुत ही सुंदर Republic Day 2026 Rangoli Designs लेकर आए हैं। यहां सिंपल से लेकर डिजाइनर रंगोली के पैटर्न दिए गए हैं, जो आप इस गणतंत्र दिवस पर ट्राई कर सकते हैं। Republic Day…

Republic Day 2026 Rangoli Designs: 26 जनवरी के दिन पूरे देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और घरों में लोग बड़ी ही धूमधाम के साथ इस दिन का जश्न मनाते हैं। हर एक खास त्यौहार की तरह इस दिन भी खूबसूरत रंगोली से आंगन को सजाया जाता है। अगर आप Tricolor Rangoli Design बनाने वाले हैं, तो यहां हम आपके लिए बहुत ही सुंदर Republic Day 2026 Rangoli Designs लेकर आए हैं। यहां सिंपल से लेकर डिजाइनर रंगोली के पैटर्न दिए गए हैं, जो आप इस गणतंत्र दिवस पर ट्राई कर सकते हैं।

Republic Day 2026 Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन

1. सर्कल वाली खूबसूरत रंगोली

Republic Day 2026 rangoli
Republic Day 2026 rangoli (Source: social media)
  • गोलाकार रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले फर्श पर नीले रंग से एक बड़ा घेरा बनाएं और उसके बीच में सफेद रंग से ‘Jai HIND’ लिखें।
  • अब इस घेरे के निचले हिस्से में तिरंगे के रंगों – हरे, सफेद और केसरिया के तीन बड़े फूल बनाएं।
  • घेरे के ऊपरी हिस्से को सजाने के लिए पहले हरे, फिर सफेद और अंत में केसरिया रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से तीन परत वाली एक सुंदर बॉर्डर तैयार करें।

2. तिरंगा रंगोली की खास डिजाइन

77th Republic Day decoration
77th Republic Day decoration (Source: social media)
  • इस तिरंगा रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले फर्श पर एक रेक्टेंगल बनाकर उसे तीन बराबर भागों में बांट लें।
  • ऊपरी भाग को केसरिया, बीच के भाग को सफेद और सबसे नीचे वाले भाग को हरे रंग के पाउडर से भर दें।
  • अब सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग से एक सुंदर फूल का आकार बनाएं।
  • सफेद रंग की मदद से केसरिया पट्टी पर ’26 January’ और हरी पट्टी पर ‘Republic Day’ साफ-साफ लिखें।
  • आखिरी में आप चाहें तो रंगोली की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसके चारों किनारों पर सफेद और हरे रंग के छोटे-छोटे बिंदुओं का एक अट्रैक्टिव बॉर्डर तैयार कर सकते हैं, साथ ही कुछ फूल भी बना सकते हैं।

3. भारतीय वायु सेना का शौर्य

26 January rangoli ideas
26 January rangoli ideas (Source: social media)
  • गणतंत्र दिवस रंगोली भारतीय वायु सेना के शौर्य को समर्पित करने के लिए सबसे पहले नीले रंग के बैकग्राउंड पर तीन लड़ाकू विमानों की काली आकृतियां बनाएं, जो आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही हों।
  • इन विमानों के पीछे से निकलता हुआ धुआं तिरंगे के रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग में दिखाएं। सबसे नीचे नीले रंग से आधा अशोक चक्र बनाएं।

4. रंगोली में दिखाएं भारत की ऐतिहासिक इमारत

 Indian flag rangoli design
Indian flag rangoli design (Source: AI)
  • इस खूबसूरत रंगोली को बनाने के लिए फर्श पर एक बड़ा घेरा बनाएं और उसे नीले रंग से भर दें, जो खुले आसमान को दिखाता है।
  • अब इस नीले बैकग्राउंड के ऊपर इंडिया गेट, कुतुब मीनार और लाल किला जैसी भारत की ऐतिहासिक इमारतों की काली आकृतियां सावधानी से बनाएं।
  • घेरे के निचले हिस्से में तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे से एक लहराता हुआ राष्ट्रीय ध्वज बनाएं और उसके ठीक बीच में नीला अशोक चक्र सजाएं।
  • आखिरी में रंगोली को फिनिशिंग देने के लिए सफेद रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से एक अट्रैक्टिव बॉर्डर तैयार करें।

5. फूलों वाली गोल रंगोली

tricolor rangoli design
tricolor rangoli design (Source: AI)
  • इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले बीच में तिरंगे के तीन रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग से एक सर्कल तैयार करें।
  • इसके ठीक बीच में नीले रंग से गहरा और बड़ा अशोक चक्र बनाएं। अब इस पूरे घेरे के चारों तरफ नीले रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से एक सुंदर बॉर्डर दें।
  • आखिरी में बाहरी हिस्से को सजाने के लिए केसरिया पंखुड़ियों और हरी-सफेद पत्तियों वाला एक अट्रैक्टिव फूलों का पैटर्न बनाकर अपनी रंगोली पूरी करें।

Also Read: ‘संविधान का सम्मान और वतन से प्यार’ गणतंत्र दिवस 2026 पर अपनों को दें ये 20 शुभकामनाएं

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।