Things to do on Christmas: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग फैमिली या दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी अपनी क्रिसमस की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं और अपने परिवार के साथ मस्ती भरे पल गुजारना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि क्रिसमस पर आप क्या-क्या काम कर सकते हैं। 25 दिसंबर के दिन लोग ना केवल अपने दोस्तों और परिवार वालों को गिफ्ट्स देते हैं, बल्कि क्रिसमस की छुट्टी पर लोग अपनी फैमिली के साथ समय बिताकर साल को यादगार बनाना चाहते हैं।
यह एक ऐसा त्योहार है, जो फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ाता है और उनके बॉन्ड को और भी स्ट्रॉन्ग करता है। अगर आपको भी क्रिसमस की छुट्टी को यादगार बनाना है, तो जानिए इस दिन क्या करें?
Things to do on Christmas: क्रिसमस पर परिवार के साथ ऐसे करें एन्जॉय
1. क्रिसमस वाली फिल्में देखें

क्रिसमस के दिन गर्म कपड़े पहनकर, कंबल में बैठकर, कुछ गर्मा-गर्म पीते हुए अपने परिवार के साथ क्रिसमस वाली फिल्में देख सकते हैं। फिल्म देखते हुए अपने परिवार के साथ डिनर कर सकते हैं, जो इस मूवी नाइट को और मजेदार बना देगा। आप इन फिल्मों को देख सकते हैं, जैसे- Eh ‘द ग्रिंच’, ‘एल्फ’, ‘द पोलर एक्सप्रेस’, ‘होम अलोन’, ‘लव एक्चुअली’ या ‘द हॉलिडे’।
2. क्रिसमस बुक पढ़ें

आप अपनी छुट्टी को एंजॉय करने के लिए क्रिसमस से जुड़ी बुक भी पढ़ सकते हैं, जो इस त्योहार से जुड़ी हो. आप क्रिसमस क्लासिक्स जैसे चार्ल्स डिकेंस की ‘ए क्रिसमस कैरोल’, ओ. हेनरी की ‘द गिफ्ट ऑफ द मैगी’ और अन्य बुक्स पढ़ सकते हैं।
3. क्रिसमस फीस्ट बनाएं

फैमिली के साथ क्रिसमस की छुट्टी पर कुकिंग कर सकते हैं। अपनी कुकिंग स्किल्स को एंजॉय करते हुए आप क्रिसमस फीस्ट पकाएं और सबकी पसंद की डिश बनाएं। दीवाली से लेकर होली तक सेलिब्रेट करने के लिए घरों में खास तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे ही क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए क्रिसमस फीस्ट बनाया जाता है। आप केक, प्लम पुडिंग, क्रिसमस पुडिंग, रोस्ट टर्की, मीटबॉल और चिकन जैसी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
4. अनाथालय या वृद्धाश्रम में जाएं

इस दिन गिफ्ट्स देकर लोगों को खुश करने का ट्रेडिशन है। आप भी अपने फैमिली, दोस्तों को उनका मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं, इस दिन आप जरूरतमंद लोगों के साथ भी समय बिता सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अनाथालय या वृद्धाश्रम जाकर उन लोगों के साथ खुशियां बांट सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




