Parenting Tips: छोटे बच्चों को खाना खिलाना कोई आसान बात नहीं है। बच्चे हमेशआ खाना खाते समय आनाकानी करते हैं। बच्चों की जिद को देखकर माता-पिता उन्हें टीवी देखते हुए खिलाने लगते हैं। अगर आप भी इसे बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं।
Highlights
- अब लाडले को खाना खिलाना आसान
- बिना टीवी-मोबाइल देखे खिलाएं खाना
- अपने साथ बिठा के खिलाएं खाना
बच्चे को बिना टीवी देखे खाना खिलाने के टिप्स
छोटे बच्चों को खाना खिलाना कोई आम बात नहीं है। जिस कारण आज कल कई माता-पिता बच्चों को फोन या टीवी दिखाकर खाना खिलाते हैं। छोटे बच्चे टीवी या फोन देखते-देखते खाना खाने की आदत हो कि वे बिना टीवी देखे खाना नहीं खाते हैं। बच्चों की जिद को देखकर माता-पिता उन्हें टीवी देखते हुए खिलाने लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की इस आदत से परेशान हैं और इसे बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं।
अपने साथ बिठाकर खिलाएं
आपको इससे बचना चाहिए और बच्चे को साथ बैठाकर खिलाने की कोशिश करनी चाहिए.बच्चों को अकेले खाने का शौक नहीं होता, जिसके कारण उन्हें टीवी देखते हुए खाने की आदत बन जाती है। इस आदत से छुटकारा पाने के लिए, अपने बच्चे के साथ खाने की आदत डालें। बच्चे बहुत जल्दी बड़ों को देखकर सीखते हैं। वे आसानी से बिना टीवी देखे भी खाना खा लेते हैं।
भूख और आहार की पहचान
अपने बच्चे को खाने में वो ही खाना दें, जिसे अन्य परिवार के सदस्य खा रहे हैं या जिसे आप खा रहे हैं। इससे उन्हें अन्य परिवार के सदस्यों के साथ आसानी से मिलजुल कर खाना खाने की आदत होगी। बच्चे को जबरदस्ती से खिलाने की कोशिश न करें। बच्चे को अपने भूख और आहार की पहचान करने का मौका दें। बहुत बार टीवी देखते हुए खाने में बच्चे को खाने की इच्छा नहीं होती है, ऐसे में माता-पिता उन्हें जबरदस्ती खिलाने लगते हैं, जिससे बच्चे जिद्दी हो सकते हैं।
ध्यान भट्काएं
अगर बच्चों को उनका पसंदीदा खाना दिए जाएं, तो वे टीवी देखते हुए भी खाना खा सकते हैं। इसलिए टीवी देखते हुए खाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें शुरूआत में उनकी पसंदीदा खाना खिलाने की कोशिश करें।
अपने बच्चे को टीवी देखते हुए खाने की आदत से बाहर निकालने के लिए पहले कुछ दिनों तक उससे किसी से वीडियो कॉल पर बात कराएं या किसी खिलौने या अन्य चीज़ से ध्यान भट्काएं।
आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App







