Radha Ashtami Traditional Alta Designs: राधाष्टमी पर हाथों और पैरों की सुंदरता बढ़ा देंगे ‘आलता’ के ये 4 लेटेस्ट डिजाइन्स

Summary :

अगर आप भी इस त्योहार पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आलता की ये 4 खूबसूरत और आसान डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Radha Ashtami Traditional Alta Designs: राधाष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधारानी के प्राकट्य दिवस का जश्न पूरे भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कन्याएं पूरा श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस त्योहार पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आलता की ये 4 खूबसूरत और आसान डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

1. Traditional Border Design

Radha Ashtami Traditional Alta Designs
Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)

हथेली के बीच में एक बड़ा गोल सर्कल, जिसके चारों ओर छोटी-छोटी बिंदियां बनाई जाती हैं। उंगलियों के पोरों को गहरे लाल रंग से भरा जाता है। इसे हथेली के आगे-पीछे दोनों तरफ लगाएं और लाल या हरी चूड़ियों के साथ अपना फेस्टिव लुक पूरा करें।

2. Lotus and peacock Design

Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)
Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)

यह डिजाइन पीले, हरे या लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक सूट पर बहुत आकर्षक लगता है। हथेली पर कमल का फूल या मोरपंख की आकृति उकेरी जाती है। राधा-कृष्ण के प्रिय प्रतीकों से सजा आध्यात्मिक और सुंदर लुक।

3. Leaf-patterned Alta and Mehendi

Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)
Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)

हथेली के बीच में बारीक पत्तियों का आकार बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए माचिस की सीक या इयरबड का इस्तेमाल कर सकती हैं। गहरा लाल आलता दूर से ही हाथों पर खूब उभरकर दिखता है। बेहद कम समय में तैयार होने वाला सिंपल और एलिगेंट डिजाइन।

4. Sunflower Pattern

Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)
Radha Ashtami Traditional Alta Designs( Source: Social Media)

हथेली के बीचों-बीच सूरजमुखी के फूल की आकृति बनाई जाती है, जो पूरे हाथ को भरा-भरा और मॉडर्न लुक देती है। इस डिजाइन के साथ स्टोन या मीनाकारी वर्क वाली बड़ी अंगूठी पहनें, जिससे हाथों का निखार दोगुना हो जाएगा।

Also Read: Indo-Arabic Mehndi Designs 2026: गणेश उत्सव पर हाथों में सजाएं इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।