बेजान और रूखे बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 Easy Steps और पाएं Parlor जैसा निखार

Smooth Hair Care Tips

Smooth Hair Care Tips: जब हमारे बालों में पोषण की कमी हो जाती है, तो वो रूखे और बेजान होने लगते हैं। खासकर आप जब धूल-मिट्टी में जाते हैं, तो आपके बाल डैमेज होने के चांस बढ़ जाते हैं। जिसके कारण आप हार्ड केमिकल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपके बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इससे बालों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि मजबूती भी छिन जाती है। ऐसे में अगर आपके बाल भी सूखे, रूखे या बेजान लगते हैं, तो उन्हें सही तरीके से मॉइश्चर देना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, बालों को मुलायम, हेल्दी और हाइड्रेटेड बनाने का आसान तरीका क्या है।

1. डीप कंडीशनिंग जरूर करें

अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आपको डीप कंडीशनर की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। बाल धोने के बाद इसे 10 से 15 मिनट बालों में लगाकर रखें। इसे लगाने से हमारे बालों को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे बालों की खोई हुई नमी बरकरार रहती है।

2. सही पिलो कवर का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले सैटिन कैप या सैटिन तकिये के कवर का इस्तेमाल करें। इससे हमारे बालों की नमी बनी रहती है और आपके बाल स्मूथ और चमकदार दिखाई देते हैं। जिससे आप कोई भी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

3. ट्रिमिंग करना है जरूरी

अगर आपके बाल भी नीचे से डैमेज हो गए हैं, तो समय-समय पर बालों के डैमेज्ड और स्प्लिट एंड्स को हटवाते रहे। खराब और डैमेज बालों में नमी नहीं रहती है, इसलिए ट्रिमिंग करने से बाल हेल्दी और स्मूद दिखाई देते हैं।

4. लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल

जब भी बालों को धोएं तो इसमें वाटर-बेस्ड लीव-इन कंडीशनर स्प्रे करें। इससे बालों में तुरंत नमी बढ़ जाती है और बाल सॉफ्ट दिखाई देते हैं। पानी या लीव-इन लगाने के बाद हल्के तेल का इस्तेमाल करें। ये नमी को लॉक करता है और बालों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

5. लाइट शैम्पू से बाल धोएं

बालों को जेंटल क्लेंजर से धोएं, ताकि उसकी गंदगी बाहर निकल जाए और आपके बालों में ज्यादा मॉइश्चर हो जाए। बालों को धोते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, इससे हेयर क्यूटिकल्स खुल जाते हैं और कंडीशनिंग बेहतर तरीके से होती है।

6. हेयर स्टाइल टिप्स

अपने बालों में बहुत ज्यादा पेनफुल हेयर स्टाइल न करें। इससे बाल टूटते हैं और इसकी सतह भी कमजोर होने लगती है। अगर आप बालों को ढीला बनाते हैं, तो इससे बाल कम टूटते हैं और उनकी लंबाई भी बनी रहती है। खासतौर पर जब आप पॉल्यूशन वाली जगहों पर जा रहे हैं, तो बालों को हमेशा ढककर रखें।

Also Read: मानसिक थकान दूर करने के कारगर उपाय, बस अपनी Daily Routine में शामिल करें ये छोटे बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।