गर्मियों में बेजान और रूखे बालों से हैं परेशान? Weekend पर अपनाएं ये 5 Easy Steps बाल होंगे रेशमी

Summary :

Weekend Hair Care Tips: गर्मियों में धूल, पसीना और गर्मी के कारण आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास अपने बालों का सही से ख्याल रखने का समय नहीं मिलता है। गलत लाइफस्टाइल का सबसे पहले बालों पर ही बुरा असर देखने को मिलता है। आज हम आपको बालों को सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि हेल्दी बनाने की आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वीकेंड पर थोड़ा सा समय निकालकर कर सकते हैं, तो हफ्ते के बाकी दिन आपके बाल आसानी से हेल्दी और खूबसूरत दिखाई देंगे, आइए जानते…

Weekend Hair Care Tips: गर्मियों में धूल, पसीना और गर्मी के कारण आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास अपने बालों का सही से ख्याल रखने का समय नहीं मिलता है। गलत लाइफस्टाइल का सबसे पहले बालों पर ही बुरा असर देखने को मिलता है। आज हम आपको बालों को सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि हेल्दी बनाने की आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वीकेंड पर थोड़ा सा समय निकालकर कर सकते हैं, तो हफ्ते के बाकी दिन आपके बाल आसानी से हेल्दी और खूबसूरत दिखाई देंगे, आइए जानते हैं, बालों की केयर कैसे करें।

Weekend Hair Care Tips: वीकेंड पर बालों की ऐसे करें केयर

Weekend Hair Care Tips
Weekend Hair Care Tips (Source: Social Media)

1. ऑयल से मसाज करें

वीकेंड पर जब आप सोकर उठें तो सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प पर ऑयल लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। मसाज करने के लिए आप नारियल, आल्मंड या फिर आंवला ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जड़ों को मजबूती भी मिलती है। 15 मिनट मसाज करना ही आपके लिए काफी हो सकता है।

2. हेयर मास्क लगाएं

आप चाहें तो बालों को जरुरी न्यूटिशन देने के लिए हफ्ते में एक बार कम से कम हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए दही, एलोवेरा या फिर मेथी से बने मास्क का इस्तेमाल करें। इस मास्क के इस्तेमाल से अपके बाल सॉफ्ट, शाइनी और स्ट्रॉन्ग दिखाई देंगे। बालों पर इस मास्क को करीबन 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर अच्छी तरह धोएं।

3. बालों को सही से धोएं

अगर आप भी वीकेंड पर बालों को धोने में जल्दबाजी करते हैं, तो सावधान हो जाइए। जब भी बालों को धोएं तो माइल्ड शैंपू और गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं, तो आपके बाल कुछ ही समय में ड्राई हो जाते हैं। बालों को शैंपू करने के बाद एक अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।

4. नेचुरली बालों को सुखाएं

वीकेंड पर जब भी आप बालों को धोएं, तो उन्हें जोर-जोर से तौलिये से ना रगड़ें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके बाल काफी तेजी से झड़ना शुरू हो जाते हैं। बालों को सुखाने के लिए धीरे-धीरे उन्हें तौलिये से दबाएं और सारा पानी निकाल लें। इसके बाद उन्हें नैचुरली सूखने के लिए छोड़ दें।

5. ट्रिमिंग और कॉम्बिंग करें

जब वीकेंड आता है, तो इस दिन लोग अपनी स्किन बालों के लिए तरह-तरह के मास्क तैयार करते हैं। इस दिन आप अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करें और अगर जरूरी लगे तो, हल्की ट्रिमिंग भी कर लें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो बालों से स्प्लिट एंड्स खत्म होते हैं और आपके बाल हेल्दी लगते हैं। जब भी आप बालों को कंघी करें, तो हमेशा एक चौड़े दांत वाले कंघी का इस्तेमाल करें।

Also Read: थकावट और Weakness को न करें नजरअंदाज! जानिए शरीर में Iron की कमी के ये 8 बड़े कारण और Symptoms

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।