Trump On Iran Kharg Island: खाड़ी देशों की जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र, खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है। ट्रंप ने बताया कि “हो सकता है हम खार्ग द्वीप पर कब्जा कर लें, हो सकता है न करें। हमारे पास कई विकल्प हैं। द्वीप के रणनीतिक महत्व को बताते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई रक्षा प्रणाली है। हम इसे बहुत आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं। यह सुझाव देते हुए कि प्रतिरोध के साथ कब्जा किया जा सकता है।
Trump On Iran Kharg Island: ईरान से तेल छीनने की मंशा

ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संसाधनों के संबंध में अपने व्यापक उद्देश्य को भी खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सच कहूं तो, मेरी सबसे बड़ी इच्छा ईरान से तेल छीनने की है, लेकिन अमेरिका में कुछ मूर्ख लोग कहते हैं, ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ लेकिन वे मूर्ख लोग हैं। उन्होंने घरेलू आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि इस कदम के विरोधी “मूर्ख लोग” हैं। किसी भी संभावित अभियान के लिए अमेरिका की निरंतर उपस्थिति आवश्यक हो सकती है।
तेल संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल कर सकता है
ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी नीति के साथ तुलना करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि वाशिंगटन तेल संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल कर सकता है, और कहा कि इसे “अनिश्चित काल” तक रखा जा सकता है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ समझौते को लेकर रुख दिखाया है और उन्होंने “बहुत अच्छी बातचीत” का हवाला दिया और कहा कि ईरान ने “सम्मान के प्रतीक” के रूप में 20 तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है।


Download Android App
Download iOS App




