एक मानव शरीर हर स्वभाव से नीपूर्ण होता हैं. फिर चाहे उसमें हंसना,रोना या फिर गुस्सा करना जैसे भाव ही शामिल क्यों न हो। हम हमारी जिंदगी में कभी कभी कई बातो को अनदेखा कर देते हैं, ताकि हमे गुस्सा ना आए। पर कभी कभी हम छोटी बातो को लेकर ही आग बबूले हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे स्वभाव भी हमारे शरीर पर काफी प्रभाव डालते हैं। और कई नुकसान देह बीमारियां दे जाते हैं। कई बार गुस्सा करके हम अपने अंदर की भड़ास तो निकाल लेते हैं, लेकिन हम ये भूल भी जाते हैं की इसका हमारे शरीर पर काफी बड़ा असर हो सकता है। यूं कहा जाए तो इससे हमारे शरीर की परिभाषा ही बदल जाती है।
क्यों बढ़ता है गुस्सा करने से वजन?
कहा जाता है की गुस्सा करना ना सेहत के लिए सही है और न ही मानसिक स्तिथि के लिए। लेकिन क्या आपने कभी भी ये जानने की कोशिश करी है की गुस्से से आखिरकार सेहत का क्या रिश्ता हो सकता है? तो आपको बता दें कि ज्यादा गुस्सा करने से एक व्यक्ति का वजन अचानक से बढ़ने लगता है। और इसका कारण है कार्टीसोल हार्मोन जो आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीरे कर देता है जिसके कारण आपके द्वारा लिए गए भोजन पूरी तरह एनर्जी में नहीं बदलते हैं बल्कि वह आपके शरीर में फैट बनाते जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



