Stress Management Tips: दिन भर के स्ट्रेस से हैं परेशान? इन 7 तरीकों से तनाव को कहें अलविदा

Summary :

Stress Management Tips: आजकल के समय में खराब लाइफस्टाल और वर्क कल्चर की वजह से तनाव एक आम समस्या बन गई है, जो हर किसी के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। ऑफिस में काम का दबाव हो या व्यक्तिगत समस्याएं, अधिकांश लोग तनाव को हल्के में लेते हैं और इसे नजरअंदाज भी करते हैं। लेकिन लंबे समय तक तनाव का सामना करने से अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, सिरदर्द और हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, (Stress Management Tips) तेजी से बदलती जिंदगी में खुद को तनाव मुक्त रखना बहुत जरूरी हो गया है। यहां पर…

Stress Management Tips: आजकल के समय में खराब लाइफस्टाल और वर्क कल्चर की वजह से तनाव एक आम समस्या बन गई है, जो हर किसी के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। ऑफिस में काम का दबाव हो या व्यक्तिगत समस्याएं, अधिकांश लोग तनाव को हल्के में लेते हैं और इसे नजरअंदाज भी करते हैं। लेकिन लंबे समय तक तनाव का सामना करने से अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, सिरदर्द और हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, (Stress Management Tips) तेजी से बदलती जिंदगी में खुद को तनाव मुक्त रखना बहुत जरूरी हो गया है। यहां पर तनाव से मुक्ति पाने के लिए 7 तरीके बताए गए हैं।

1. नियमित व्यायाम करें

Stress Management Tips
व्यायाम

तनाव और चिंता से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। व्यायाम करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है और मानसिक तनाव कम होता है। इसके लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए, (Stress Management Tips) रोजाना कम से कम आधा घंटा जुम्बा, एरोबिक्स, योग आदि में से अपना पसंदीदा व्यायाम जरूर करें।

2. अच्छी नींद है बेहद जरुरी (Stress Management Tips)

Stress Management Tips
नींद

अधूरी नींद भी आपके मूड और ऊर्जा स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अगर आप तनाव के कारण नियमित रूप से ठीक से नहीं सोते हैं, तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, तनाव को दूर करने के लिए अच्छी  नींद लेना बहुत जरूरी है।

3. स्क्रीन टाइम कम करें

Stress Management Tips
स्क्रीन टाइम

ऑफिस में कम्प्यूटर के सामने काम करना, घर पर टीवी देखना और फोन का इस्तेमाल करने तक, हम सभी स्क्रीन के सामने काफी समय बिताते हैं। अधिक स्क्रीन टाइम का मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, स्क्रीन टाइम को कम करने की कोशिश करें।

4. हेल्दी खाना खाएं (Stress Management Tips)

Stress Management Tips
हेल्दी खाना

आजकल जंक फूड हर जगह आसानी से उपलब्ध है।  यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नियमित रूप से स्वस्थ आहार लेना आसान नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है। अपनी डाइट में साबुत अनाज, ताजे फल और हरी सब्जियां, प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड आइटम्स को शामिल करें।

5. कैफीन का सेवन कम करें (How to reduce stress)

Stress Management Tips
कैफीन

अगर आपको कॉफी या चाय पीने की आदत है, तो इसे कम कर दें। इसमें मौजूद कैफीन आपके मानसिक स्वास्थ्य को और प्रभावित करता है, (Stress Management Tips) जिससे तनाव और चिंता के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं।

6. सामाजिक संबंध बनाएं (Stress Management Tips)

Stress Management Tips
सामाजिक संबंध बनाएं

सोशल कनेक्शन का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते हमें ताकत देते हैं और कठिन समय में संभालते हैं। किसी के साथ बात करना, अपने विचारों को साझा करना और दूसरों की राय सुनना मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।

7. ध्यान का अभ्यास करें

Stress Management Tips
मेडिटेशन

ध्यान का अभ्यास मानसिक शांति (meditation for stress) और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना ध्यान लगाने से आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं। योग और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज भी तनाव को कम करने में सहायक होती हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरुरी हैं ये 5 सूपरफूड्स

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।