Summer Diet Tips: गर्मियों के दिन में अपने खानपान का ख्याल रखने के लिए डाइट में ठंडी चीजों के साथ-साथ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो ताकत भी दें। मिलेट्स का सेवन गर्मी में आसानी से किया जा सकता हैं।
Highlights
- गर्मियों में खानपान का रखें ख्याल
- गर्मियों में पीए अधिक पानी
- कोल्ड ड्रिंक्स को पीना करें अवॉयड
गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए हम कोल्ड ड्रिंक्स आदि को पीते हैं लेकिन ये आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हम आपके लिए मिलेट्स से बने कुछ ऐसे ड्रिंक्स (Millet Drinks) के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आइए जानें पोषक तत्वों से भरे मिलेट्स से बने ड्रिंक्स के बारे में।
ये चीजें हैं फायदेमंद
गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए हम कोल्ड ड्रिंक्स आदि को पीते हैं लेकिन ये आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हम आपके लिए मिलेट्स से बने कुछ ऐसे ड्रिंक्स (Millet Drinks) के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आइए जानें पोषक तत्वों से भरे मिलेट्स से बने ड्रिंक्स के बारे में।
गर्मियों में ये Millet Drinks पीने से पेट रहेगा ठंडा
गर्मियों की शुरूआत होते ही लोग तरह तरह के पैकेज्ड ड्रिंक पीना शुरू कर देते हैं, जिनमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव होते हैं। ये हमें कुछ पल को ठंडी का एहसास कराते हैं, लेकिन बाद में इनके अनेक साईड इफेक्ट होते हैं। ऐसे में कुछ मिलेट ड्रिंक का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
बाजरा ड्रिंक
इसे बाजरे के आटे में पानी, सरसों के बीज, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और अन्य मसालों के साथ फर्मेंटेड करके बनाया जाता है। प्रोबायोटिक गुणों से युक्त बाजरा ड्रिंक आंतो के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
ज्वार छाछ
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ज्वार के आटे में छांछ मिक्स करें। अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक डालकर तैयार करें। ये गर्मियों के लिए बहुत ही एनर्जेटिक ड्रिंक है, जो पाचन में सहायक होती है।
बार्नयार्ड बाजरा स्मूदी
इसे बनाने के लिए पके हुए बाजरे में, पके हुए आम, दही और शहद को अच्छे से मिक्स करें। तैयार है आपकी मलाईदार और पौष्टिक स्मूदी।
कुटकी ड्रिंक
इसे भीगी हुई कुटकी में थोड़ा सा बाजरा, अदरक,ककड़ी, पुदीने की पत्तियां, और नींबू के रस को मिक्स कर तैयार किया जाता है।
प्रोसो बाजरा लस्सी
प्रोसो बाजरा लस्सी के लिए पके हुए बाजरे में दही और बहुत कम दूध के साथ शहद या गुड़ को मिक्स करके तैयार किया जाता है। ये विटामिन, प्रोबायोटिक, और अनेक तरह के खनिज पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है।
रागी माल्ट
इसे रागी के आटे को भूनकर, पानी और दूध के साथ पकाएं और फिर इसमें मिठास जोड़ने के लिए गुड़ या शहद डालें। इसके बाद चुटकी भर इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App







