Summer Home Decoration Tips: इस समर सीजन अगर आप भी अपने घर को नए स्टाइल में डेकोरेट करना चहाते हैं, तो इस गर्मी बहुत से नए-नए होम डेकोर ट्रेंड हैं। फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे से लेकर दीवारों के वॉलपेपर तक सब कुछ। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में अपने घर को एलिगेंट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये सब चीज़ें घर को एक ऐसा माहौल देती हैं, जहां आप दिनभर की थकान भूल जाते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे अपने घर को स्टाइल कर सकते हैं।
Summer Home Decoration Tips: गर्मियों में ऐसे सजाएं अपना घर
1. फ्लोरल वॉलपेपर

अगर आप भी अपने घर की दीवारों पर पुराना प्रिंट देख-देख कर बोर हो गए हैं और अब कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो इस गर्मी अपने घर की दीवारों को नया लुक दें। आजकल फ्लोरल वॉलपेपर काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसे आप ड्राइंग रूम, बेडरूम या डाइनिंग रूम में लगा सकते हैं। हल्के रंग के फ्लोरल वॉलपेपर छोटे कमरों को बड़ा दिखाते हैं।
2. फ्लोरल प्रिंट्स वाले पर्दे

गर्मियों में अपने घर को धूप और गर्मी से बचाने के लिए लोग लाइट कलर के प्रिंट वाले पर्दे लगा सकते हैं। इन्हे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा हल्के न हों, क्योंकि हल्के पर्दों से घर में धूप आती है। जिससे कमरा पूरी तरह गर्म हो जाता है। फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे का इस्तेमाल करके आप अपने घर को एक नया लुक दे सकते हैं।
3. इंडोर प्लांट्स

गर्मियों में आप अपने घर में इंडोर प्लांट्स भी लगा सकते हैं। इससे सिर्फ आपका घर हरा-भरा नहीं रहेगा बल्कि, इससे आपको ताजगी भी मिलेगी। आजकल बाजार में तरह-तरह के खूबसूरत और ऑक्सीजन देने वाले पौधे मिलते हैं, जो आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं। इसमें कई पौधे शामिल हैं जैसे – मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और ऐलोवेरा, जो घर में हरियाली और सुकून लाते हैं।
4. फ्लोरल कुशन कवर

आजकल कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जो काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को यूनिक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फ्लोरल कुशन कवर का इस्तेमाल करें। आप फैब्रिक पेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लोरल प्रिंट्स से आप गर्मियों में अपने घर को हरा-भरा बना सकते हैं। ये घर को सुंदर के साथ-साथ एलिगेंट भी बनाता है। इस गर्मी आप भी ये ट्रेंडी होम डेकोर स्टाइल टिप्स को अपनाकर अपना घर सजा सकते हैं।
5. लाइट्स लगाएं

गर्मियों में अगर आप भी अपने घर को यूनिक और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं, तो दिन के समय खिड़की, दरवाजे खुले ही रखें, इससे कमरों में नेचुरल लाइट आएगी और कमरा काफी बेहतरीन लगेगा। लेकिन शाम को घर में और भी ज्यादा लाइट के लिए टेबल लैंप, फ्लोर लैंप या येलो लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे कमरे का माहौल और भी ज्यादा कूल लगता है।


Download Android App
Download iOS App




