Underarm Smell Remedies in Summer: गर्मियों में अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू के कारण होना पड़ता है शर्मिंदा? बिना महंगे परफ्यूम के इन उपायों से दूर करें बदबू

Summary :

Underarm Smell Remedies in Summer: गर्मी के दिनों में अक्सर लोग अंडरआर्म्स के स्मेल से परेशान रहते हैं। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आता है इस समस्या के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बता रहे हैं। जिसे करके आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे आपको परफ्यूम का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं होगी। कई बार कुछ प्रोडक्ट का यूज करने से अंडरआर्म…

Underarm Smell Remedies in Summer: गर्मी के दिनों में अक्सर लोग अंडरआर्म्स के स्मेल से परेशान रहते हैं। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आता है इस समस्या के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बता रहे हैं। जिसे करके आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं।

इससे आपको परफ्यूम का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं होगी। कई बार कुछ प्रोडक्ट का यूज करने से अंडरआर्म काले हो जाते हैं। इसके अलावा यह अंडरआर्म्स में जलन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आप इस बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए।

Underarm Smell Remedies in Summer: अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के घरेलु उपाय

underarm smell treatment at home
underarm smell treatment at home (Source: social media)
  • अगर आप अंडरआर्म्स की स्मेल से परेशान रहते हैं, तो इसे जल्द से जल्द दूर करने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये अंडरआर्म्स से आने वाली स्मेल को दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसे अंडरआर्म्स में रगड़कर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो दें।
  • फिटकरी को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर बात करें फिटकरी कि तो इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है और इसके बहुत सारे फायदे हैं। अगर आप भी गर्मियों में अंडरआर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो इसके लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। माना जाता है कि अगर आप फिटकरी को पानी में घोलकर नहाते हैं, तो इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और पसीना कम आता है। रोजाना इसका यूज करने से कुछ ही दिनों में शरीर की दुर्गंध धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
sweat smell treatment
sweat smell treatment (Source: social media)
  • पसीने की बदबू सिर्फ बाहर की सफाई से नहीं होती है, बल्कि शरीर के अंदर की सफाई से भी जुड़ी होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में आपको अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। साथ ही हल्का और ताजा खाना खाना चाहिए और जितना हो सके ज्यादा मसालेदार या जंक फूड से दूरी रहना चाहिए, इससे शरीर में टॉक्सिन्स कम होंगे और बदबू भी कम आएगी।
  • गर्मियों के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी के साथ-साथ हरी सब्जियों का सेवन करना भी बेहद ज़रूरी होता है। इसलिए अपने खाने में हरी सब्जियां, फल और ज्यादा पानी वाले फूड्स जरूर शामिल करें। अगर आप इन आसान घरेलू उपायों को अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो बिना परफ्यूम के भी पूरे दिन फ्रेश और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
  • गर्मी में नींबू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी बहुत ज्यादा पसीने और उसकी बदबू से परेशान हैं, तो नींबू के छिलकों का अंडरआर्म्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बदबू की समस्या दूर हो जाएगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाकर लें। फिर एक कटोरे में नींबू के पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से लगाकर रगड़ें। कुछ देर लगा रहने के बाद इसे सादे पानी से धो लें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।