कहीं आप भी तो नहीं हैं Vitamin D Deficiency के शिकार? इन Symptoms को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Vitamin D Deficiency Symptoms

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व होता है, जिसे अक्सर ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है। इसकी कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। ऐसे में यहां जानें विटामिन डी की कमी होने पर क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं। विटामिन डी जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है।

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन रिपोर्ट्स बताते हैं कि इन दिनों कई लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी कम होने के कारण

Vitamin D Deficiency Symptoms
Vitamin D Deficiency Symptoms (Source: Social Media)

1. शारीरिक थकान और कमजोरी

अगर आप पर्याप्त नींद लेने के बाद भी हर समय थकान और सुस्ती महसूस करते हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को सीधे प्रभावित करता है। इसलिए रोजाना समय पर सोना और उठना बेहद जरूरी होता है।

2. हड्डियों और पीठ में दर्द

विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द महसूस होना। पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहना। हड्डियों का कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती है।

3. बार-बार बीमार पड़ना

Vitamin D Deficiency
Vitamin D Deficiency (Source: Social Media)

विटामिन डी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है। यदि आप बार-बार सर्दी, जुकाम या इन्फेक्शन का शिकार हो रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।

4. मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

हड्डियों के अलावा, मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी यह विटामिन जरूरी है। बिना किसी वर्कआउट के भी मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस होना इसकी कमी को दर्शाता है।

5. घाव भरने में देरी

क्या आपको कोई चोट लगने पर उसे ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है? विटामिन डी शरीर में नए ऊतकों के निर्माण में मदद करता है, जिसकी कमी से घाव भरने की गति धीमी हो जाती है।

6. मानसिक स्वास्थ्य

शोध बताते हैं कि विटामिन डी की कमी का संबंध डिप्रेशन और खराब मूड से भी होता है। खास तौर पर सर्दियों में धूप न मिलने पर लोग अधिक उदास महसूस करते हैं।

Also Read: Refreshing Drink ही नहीं, सेहत का खजाना भी है Lemon Water! स्किन और Digestion के लिए है वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।