India LPG gas shortage Video Viral: LPG गैस की कमी को लेकर भारत के कई शहरों में जंग छिड़ गई है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो आपको हंसा सकते हैं और फिर हैरान कर सकते हैं। हालांकि, कुछ हालात आपको डरा भी सकते हैं। भारत के कई शहरों में कुकिंग गैस की कमी ने लोगों को परेशान कर रखा है। मिडिल ईस्ट का झगड़ा बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
देखें वीडियो
युद्ध शुरू हो चुका है…
भारत में…सिलिंडर के लिए गृहयुद्ध,
क्योंकि प्रधानमंत्री सरेंडर है,
और भारत के लोग अब मजबूर हैभारत के इन्हीं Interests के Compromised के ख़िलाफ़ AI Summit के दौरान हमारा प्रदर्शन था। pic.twitter.com/GhtiG4YNMc
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) March 11, 2026
भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है। कई लोगों का मानना है कि सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के दबाव में झुक रही है और इस मुद्दे पर बेबस नजर आ रही है। इसीलिए खाड़ी देशों से इंपोर्ट होने वाली चीजें भारत नहीं आ रही हैं और ऐसे में भारत में इन चीजों की कमी होने से मार्केटिंग पर असर पड़ रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग गैस को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। एक-दूसरे को बुरी तरह पीट रहे हैं। और कह रहे हैं कि भारत के लोग अब लाचार हैं। हमने AI समिट के दौरान भारत के इन कॉम्प्रोमाइज्ड हितों के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था।
इस वीडियो पर मिले खूब कमेंट
एक यूजर ने लिखा, “तेरे जैसे ओछी मानसिकता वाले ये ही चाहते है। कैसे करके भारत देश को बदनाम करो। बस इस नीति से ही तुम काम कर रहें हो। पर तुम्हारी और तेरे उस आका की ये नीति और रणनीति हिन्दुओं के आगे नहीं चलेगी”.
दूसरे ने लिखा, “अगर युद्ध खत्म नहीं होता तो गैस की किल्लत और बढ़ने वाली है ये सबक अंधभक्तों के लिए ही है जब तक अंधभक्तों घर का सिलेंडर खत्म नहीं होगा तब तक वो जागेंगे नहीं इतिहास गवाह है जब तक अपने ऊपर बीतती नहीं तब तक आदमी सुधरता नहीं ये अंधभक्त तो ही है. एक ने लिखा, ‘जब जब प्रजा और सरकार तकलीफ मे आती है. इनलोगो के मुंह पर न जाने खुसी क्यूँ नजर आती है.


Download Android App
Download iOS App




